✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

आईएएस हो या चपरासी हर कुर्सी पर आदिवासी-मूलवासी! हेमंत सोरेन को सबसे झूठा सीएम बता लोबिन हेम्ब्रम ने खोला सियासी मोर्चा

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 1:24:32 AM

Ranchi- झामुमो विधायक लोबिन हेमब्रम का अपने सरकार को निशाने पर लेना कोई नयी बात नहीं है. वह पहले भी सरकार और पार्टी को अपने निशाने पर लेते रहे हैं. आदिवासी-मूलवासी मुद्दों का सवाल हो या सीएनटी और एसपीटी को पूरी सख्ती से लागू करने का मामला, पेसा हो या खतियान आधारित स्थानीय नीति का सवाल, लोबिन लगातार हेमंत सरकार पर अपने चुनावी वादों से पीछे हटने का आरोप लगाते रहे हैं.

लोबिन का सीधा आरोप है कि राज्य की हेमंत सरकार जिन नारों और चुनावों वादों के साथ सत्ता में आयी थी, वह सारे वादे और नारे आज हाशिये पर चले गये हैं. इन चार वर्षों के शासन काल में ना तो खतियान आधारित स्थानीयता नीति मिली, और ना ही नियोजन नीति. स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का वादा भी फिसड्डी साबित हुआ.

पूजा सिंघल और दूसरे भ्रष्ट अधिकारियों को किसका संरक्षण

 लोबिन का आरोप है कि युवा  आज भी रोजगार की तलाश में लाठियां खा रहे हैं, 60:40 की नियोजन नीति लाकर सरकार ने हमारे युवाओं को सिर्फ ठगने का काम किया है. हेमंत सोरेन के राज्य में ही सबसे ज्यादा आदिवासी मूलवासियों की जमीन लूटी हुई है. हेमंत सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए वह पूछते रहे हैं कि पूजा सिंघल से लेकर दूसरे भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण कौन प्रदान कर रहा है, किसके इशारे पर इन भ्रष्ट अधिकारियों को मलाईदार ओहदों पर रखा जा रहा है.

आदिवासी जमीन पर पल्स हॉस्पिटल, सीएम हेमंत ने साधी चुप्पी

राजधानी रांची में ही आदिवासी जमीन पर पल्स हॉस्पिटल का निर्माण कर लिया गया, ईडी ने इस मामले को संज्ञान में लिया, लेकिन हेमंत सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की, उक्त जमीन को उसके मूल रैयतों को सौंपने का कोई काम नहीं हुआ, स्थिति यह है कि खुद हेमंत सरकार ही जमीन कब्जा करने वालों का संरक्षण करती हुई दिखलाई पड़ रही है. ठीक यही स्थिति बीआईटी मेसरा की है, जहां करीबन 450 सौ एकड़ आदिवासी जमीन लूट ली गयी, आज भी हम उस जमीन की वापसी की लड़ाई लड़ रहे हैं. यह हालत सिर्फ किसी एक जिले की नहीं है, पूरे राज्य की यही स्थिति है, पूरे झारखंड में आदिवासी मूलवासी की लूट मची है. लेकिन आदिवासी मूलवासियों की बात करने वाली हेमंत सरकार हमारी लड़ाई के साथ खड़ी नहीं आती.

आर-पार की लड़ाई का संदेश दे रहे हैं लोबिन हेम्ब्रम  

लेकिन इन तमाम सवालों को उछालते समय लोबिन हर बार यह साफ कर देते थें कि वह हेमंत सरकार की नीतियों के आलोचक भले ही है, लेकिन वह सरकार के विरोध में नहीं खड़े हैं. उनकी कोशिश महज सरकार को उसका वादा याद दिलाने की है, लेकिन इस बार लोबिन के भाषणों से लगता है कि वह आर पार की लड़ाई का श्रीगणेश करने का इदारा रखते हैं.

बिहारी और गैर झारखंडी से घीरे हैं हेमंत सोरेन

उनका सीधा आरोप है कि सीएम हेमंत सोरेन की पूरी मंडली गैर झारखंडियों से घिरी हुई है. यह इन चेहरों का ही जोर है कि हेमंत सोरेन  झारखंड के हित में कोई बड़ा फैसला नहीं ले पा रहे हैं. दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने जिस झारखंड का सपना देखा था, उस सपनों के सामने इन बाहरियों की यह दीवार है, ये लोग दिन भर सीएम हेमंत को उल्टा पलटा पाठ पढ़ाते रहते हैं. वह सुप्रियो भट्टाचार्य हो, या सुनील तिवारी, पिंटू हो या विनोद पांडे इन चेहरों को रहते किसी भी झारखंडी का भला नहीं होने वाला है. क्या यह बिहारी और गैर झारखंडियों की फौज हेमंत सोरेन को कोई आदिवासी मूलवासी हितों से जुड़े कोई फैसला लेने देगी, क्या हेमंत सोरेन को अपने  पास कोई आदिवासी मूलवासी चेहरा दिखलाई नहीं पड़ता. क्या झारखंड में तेज तर्रार आदिवासी मूलवासी युवाओं की कमी है, आखिर हेमंत सोरेन इन बाहरी नेताओं की फौज को क्यों ढो रहे हैं.

इन बयानों से इस बात की स्पष्ट झलक मिलती है कि इस बार लोबिन का इरादा आर-पार की लड़ाई लड़ने की है, इसकी एक झलक लोबिन के उस बयान से मिलती है, जिसमें वह भाजपा से झामुमो में शामिल किये गये हेमलाल मुर्मू को ललकारते हुए दिखलाई पड़ते हैं, उनका दावा है कि हेमलाल मुर्मू बोरियो में घूम -घूम कर इस बात दावा कर रहे हैं कि इस बार उन्हे बोरियो को मजबूत करने की जिम्मेवारी मिली है, यानि झामुमो की ओर से उन्हे उम्मीदवार बनाने जाने की हरि झंडी मिल चुकी है.

हेमलाल मुर्मू के आते ही लोबिन को दिखने लगा सियासी खतरा

और यहीं से लोबिन को अपने लिए खतरा दिखलाई देने लगता है. वह हेमलाल को चुनौती पेश करते हुए कहते हैं कि लोबिन को किसी झंडे की जरुरत नहीं है. उन्हे सिर्फ अपने मतदाताओं का प्यार और विश्वास पर कोई संदेह नहीं है, हेमलाल चाहेत जितना जोर लगा लें, उनका कोई जोर यहां चलने वाला नहीं है. साफ है कि यदि लोबिन के खिलाफ झामुमो ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है, लोबिन ने यह साफ कर दिया है कि लोबिन इस चुनौती से भागने वाला नहीं है, और सीएम हेमंत को सबसे बड़ा झूठा घोषित कर लोबिन ने  विधान सभा चुनाव की लड़ाई का उद्घोष कर दिया है.

Tags:Lobin HembramIAS or peonstribals and indigenous people on every chairlobin hembramlobin hembromjmm mla lobin hembramsri lobin hembramlobin hembrom newslobin hembrom boriojmm mla lobin hembromcontroversial statement of mla lobin hembramlobin hembrom news todaylobin hembrom breaks downmla lobin hembrombori mla lobin hembromjmmlobin hembrom pclobin hembrom ka songvidhayak lobin hembromlobin hembrom news today livelobin hembram jaillobin hembram newshembramlobin hembraomlobin hembram ranchiLobin Hembram open challenge to cm HemantBig breaking of JharkhandJharkhand politicsboriyo mlasupriya bhattacharyaJmm mla lobinHemant Soren the most liar CM

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.