✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

विपक्षी दलों का महाजुटान: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पहुंची पटना, ममता केजरीवाल का आगमन आज, राहुल, खड़गे कल पहुंचेगे

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:03:44 AM

पटना(PATNA)- 23 जून को विपक्षी एकता की महाबैठक में राजनीति के दिग्गजों का पटना पहुंचने की शुरुआत हो चुकी है. पीडीपी प्रमुख और जम्मू काश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती पटना पहुंच भी चुकी है, आज शाम-शाम तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सीएम स्टालिन, पंजाब सीएम भगवंत मान और सीएम केजरीवाल, भाकपा महासचिव डी.राजा तथा भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य पहुंचने वाले हैं. जबकि राष्ट्रीय राजनीति के चाणक्य माने जाने शरद पवार, झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, , नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान फारूख अब्दुल्ला, शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का कल सुबह-सुबह पहुंचने की खबर है. इसके साथ ही राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्नेला सिंह के साथ ही पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राजनीति के कई धुरंधरों का आगमन तय है.

आज शाम को होगी लालू ममता मुलाकात

इस बीच खबर है कि पटना पहुंचते ही ममता बनर्जी की पहली मुलाकात राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से होगी. दावा किया जा रहा है कि अपनी अस्वस्थ्यता के बावजूद लालू प्रसाद विपक्षी एकता की गुत्थियों को सुलझाने में लगे हुए हैं, यही कारण है कि कल जैसे ही उन्हे नीतीश कुमार की तबीयत खराब रहने की खबर मिली कि वह बगैर किसी पूर्व सूचना के सीएम आवास में नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंच गये, जिसके बाद करीबन एक घंटे तक दोनों के बीच विपक्षी एकता की तैयारियों को लेकर गहन चर्चा हुई.

किया जा सकता है कोआर्डिनेशन कमिटी का निर्माण

दावा किया जा रहा है कि विपक्षी दलों की इस महाबैठक में 2024 पीएम मोदी का रथ को रोकने के लिए न्यूनतम साक्षा कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है, साथ ही एक कोआर्डिनेशन कमिटी का भी निर्माण किये जान की खबर है, जिसकी सदारत सीएम नीतीश कुमार को दी जा सकती है.

Tags:Grand gathering of opposition partiesPDP chief Mehbooba Mufti arrives in PatnaMamta Kejriwal's arrival todayRahul Kharge will arrive tomorrowCm NItishLaluyadvcm AwasPatnabihar poltics

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.