✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ आज होगा अंतिम संस्कार

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:07:03 AM

मुंबई (TNP Desk) : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का आज (शुक्रवार) तड़के यहां के पीडी हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया. उन्होंने 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. परिवार ने कहा है कि उन्हें गुरुवार शाम को हार्ट अटैक आने के बाद यहां भर्ती कराया गया था. 'जोशी सर' का अंतिम संस्कार शाम को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पिछले साल मई में भी उन्हें स्वास्थ्य कारणों से इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ दिन बाद पता चला कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है. उस समय उन्होंने बीमारी को मात दे दिया था. जोशी का पार्थिव शरीर आज उनके आवास पर रखा जाएगा. इसके बाद शिवाजी पार्क स्थित श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

मनोहर जोशी के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जताया शोक

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है. ओम बिरला ने आज सुबह अपने एक्स हैंडल में कहा, ’’पूर्व लोक सभा अध्यक्ष और वरिष्ठ राजनेता मनोहर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं. लोकतांत्रिक मूल्यों को समृद्ध बनाते हुए उन्होंने श्रेष्ठ संसदीय परंपराएं स्थापित की. सदन के संचालन की विशिष्ट और निष्पक्ष शैली के कारण उन्हें सभी दलों के नेताओं का सम्मान प्राप्त था.’’ लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ’’उनकी कार्यपद्धति के अध्ययन ने सदन के सुचारु संचालन में मेरा मार्गदर्शन किया. उनका निधन मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. असीम पीड़ा की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.’’

मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे मनोहर जोशी मुंबई के मेयर भी रहे

मनोहर जोशी का जन्म दो दिसंबर, 1937 को रायगढ़ जिले के नंदवी गांव में मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था. उन्होंने मुंबई में शिक्षा ग्रहण की. पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई नगर निगम में कुछ समय तक नौकरी की. कुछ समय बाद बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना से जुड़ गए. ठाकरे के वह करीबियों में रहे. वह 1976 से 1977 तक मुंबई के मेयर रहे. शिवसेना नेता मनोहर जोशी चार साल (1995-1999) तक मुख्यमंत्री रहे. पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन में पहली बार महाराष्ट्र में सत्ता हासिल की. 

वाजपेयी सरकार के समय लोकसभा अध्यक्ष थे मनोहर जोशी

उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान लोकसभा अध्यक्ष (2002-2004) के रूप में कार्य किया. वह कांग्रेस के शिवराज पाटिल (1991-1996) के बाद इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले राज्य के दूसरे व्यक्ति बने. जोशी मुंबई सेंट्रल संसदीय सीट से सांसद रह चुके हैं. उन्होंने छह साल तक राज्यसभा सदस्य के रूप में भी काम किया है. पिछले कुछ समय से खराब सेहत के चलते वह महाराष्ट्र की राजनीति से दूर थे.

Tags:former Lok Sabha Speaker Manohar Joshi passes awaymanohar joshi passed awaymanohar joshimanohar joshi passed away livemanohar joshi death newsmanohar joshi demisemanohar joshi newsmanohar joshi deathmanohar joshi latest newsmanohar joshi shiv senaformer chief minister manohar joshimanohar joshi passes awayshiv sena leader manohar joshi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.