✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

बिहारी मजदूरों के साथ मारपीट! रेस हुई तमिलनाडु सरकार, BJP-BIHAR के ट्विटर अकाउंट के संचालनकर्ता के खिलाफ हिंसा फैलाने के आरोप में मामला दर्ज

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:39:07 PM

पटना(PATNA) बिहारी और दूसरे हिन्दी भाषा-भाषी राज्यों के प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट की भ्रामक खबरें सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में तमिनलाडु साइबर क्राइम डिवीजन ने बीजेपी बिहार के ट्विटर अकाउंट का संचालन कर्ता के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाया है.

 भाजपा प्रमुख अन्नामलाई के खिलाफ मामला दर्ज

यहां बता दें कि इसके पहले साइबर क्राइम डिवीजन ने तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया था, भाजपा प्रमुख अन्नामलाई के खिलाफ बिहारी मजदूरों के खिलाफ हिंसा फैलाने और समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है. साथ ही उनके खिलाफ भी आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया गया है.

मोहम्मद तनवीर, शुभम शुक्ला और तमिलानाडु भाजपा प्रवक्ता प्रशांत उमराव के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी 

इसके साथ ही तमिलनाडु पुलिस ने इस मामले में बिहार का एक पत्रकार और तनवीर पोस्ट नामक ट्विटर हैंडल का संचालक मोहम्मद तनवीर, शुभम शुक्ला और तमिलानाडु भाजपा प्रवक्ता प्रशांत उमराव के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया है. इन सबों के विरुद्ध तमिलनाडु के अलग-अलग थानों में दर्ज प्राथमिकी में बिहारी मजदूरों पर हमले की झूठी खबरें फैलाने का आरोप है. 

महानिदेशक सिलेंद्र बाबू का बयान, सभी वीडियो फर्जी

इस बीच तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक सिलेंद्र बाबू ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे सभी वीडियो "झूठा" और "शरारती" हैं.  बिहार में किसी ने यह दावा करते हुए इन झूठे और शरारती वीडियो को पोस्ट किया है कि तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों पर हमले किये जा रहे हैं. , इसके साथ ही दो वीडियो भी पोस्ट किया गया है, लेकिन ये दोनों ही वीडियो झूठे हैं, सच्चाई यह है कि कुछ दिन पहले तिरुप्पुर में बिहारी मजदूरों के दो गुटों के बीच झड़प हुई थी, इसमें से एक वीडियो उसी का है. जबकि दूसरा वीडियो कोयम्बटूर में दो स्थानीय निवासियों के बीच के झड़प की है, इसमें कोई बिहारी मजदूर नहीं है. महानिदेशक सिलेंद्र बाबू भरोसा दिलाया है कि किसी भी अफवाह फैलाने वाले को बख्सा नहीं जायेगा. 

Tags:Bihari laborersTamil Nadu governmentcase registered against operator of BJP-BIHAR Twitter accountFighting with Bihari laborers

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.