✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

क्या झारखंड में भी हो गया शराब कांड! देखिये किस 52 करोड़ रुपये की बात कर रहे हैं सरयू राय

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:29:34 PM

रांची(RANCHI)-अक्सर अपने बयानों और खुलासों को लेकर चर्चा में रहने वाले निर्दलीय विधायक सरयू राय ने झारखंड की राजनीति में एक नया खुलासा करने का दावा किया है. सरयू राय के दावों के अनुसार झारखंड राज्य वेबरेजेज कारपोरेशन (जेएसबीसीएल) के खाते में करीबन 52 करोड़ रुपये का अंतर है और विभाग इसका आंतरिक ऑडिट करवा कर लीपापोती की तैयारियों में जुटा है.

— Saryu Roy (@roysaryu) ?ref_src=twsrc%5Etfw">May 8, 2023

जेएसबीसीएल प्रबंधन ने दावों को बताया निराधार

दरअसल यह सारे दावे सरयू राय के द्वारा अपने ट्विट में किया गया है, जिसके बाद अचानक से झारखंड में भी एक शराब घोटाला की चर्चा होने लगी. हालांकि  जेएसबीसीएल प्रबंधन की ओर से मामले की जांच की बात कही गयी है. लेकिन इसके साथ ही इस आरोप को निराधार भी बताया गया है.

जेएसबीसीएल के खातों की एक बार फिर से होगी जांच  

सरयू राय के ट्विट के बाद इसका जवाब देने जेएसबीसीएल के प्रबंध निदेशक सह आयुक्त उत्पाद कर्ण सत्यार्थी आयें और उन्होने कहा कि वर्ष 2023 में महालेखाकार ने जेएसबीसीएल के अकाउंट्स का ऑडिट किया है, लेकिन किसी प्रकार की गड़बड़ी की कोई जानकारी अब तक नहीं दी गयी है. लेकिन जब इस तरह के दावे किये जा रहे हैं तब एक बार फिर से जेएसबीसीएल के खातों की जांच की जायेगी. साथ ही यदि जांच में कोई गड़बड़ी पायी जाती है, तब निश्चित रुप से कार्रवाई भी होगी.

झारखंड हाईकोर्ट में लंबित है याचिका

ध्यान रहे कि सरयू राय का आरोप इसलिए भी गंभीर है कि क्योंकि अधिवक्ता राजीव कुमार के द्वारा झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर झारखंड में भी शराब घोटाले का दावा किया गया है, हालांकि अभी तक उस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है, लेकिन इस बीच छत्तीसगढ़ शराब घोटाला को लेकर ईडी की की ओर से उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे और आयुक्त उत्पाद कर्ण सत्यार्थी  पूछताछ भी की गयी है.

वर्ष 2022-23 में छत्तीसगढ़ मॉडल को अपनाया गया था

याद रहे कि झारखंड में शराब की बिक्री और गुणवता पूर्ण शराब की उपलब्धता करवाने के लिए वर्ष 2022-23 में छत्तीसगढ़ मॉडल को अपनाया गया था. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की परामर्शी संस्था को ही झारखंड में परामर्शी बनाया गया था, लेकिन दावा यह किया जाता है कि यह प्रयोग असफल रहा और राज्य को राजस्व की भारी हानि पहुंची.

कर्ण सत्यार्थी और विनय चौबे से हो चुकी है पूछताछ

साथ ही अब छत्तीसगढ़ से ही शराब घोटाला की खबरें सामने आ रही है, उसी मामले में ईडी की ओर से कर्ण सत्यार्थी और विनय चौबे से पूछताछ भी हो चुकी है, और अब जेएसबीसीएल के खाते से 52 करोड़ रुपये की गड़बड़ी के दावे किये जा रहे हैं. मामला कुछ गंभीर होता दिख रहा है. देखना होगा कि सरयू राय के दावों में कितनी सच्चाई है. फिलहाल इस मामले में जांच की बात कही जा रही है.   

Tags:liquor scandalJharkhandSaryu Raiशराब कांडझारखंड राज्य वेबरेजेज कारपोरेशन (जेएसबीसीएल)शराब घोटाला

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.