✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

राजधानी रांची में प्रियंका गांधी के रोड शो से पीछे हटी कांग्रेस? फ्लोप शो का खतरा या कांग्रेसी रणनीतिकारों का निकम्मापन

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:50:28 AM

Ranchi-पांचवें चरण के साथ ही पूरे देश में छठे चरण और झारखंड के तीसरे चरण की रणभेरी तेज हो चुकी है, अब सारे सियासी दलों की निगाहें गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर के संग्राम पर टिकी है. शाह मात का खेल शुरु हो चुका है, अंतिम जोर आजमाइश की तैयारी है. इसी अंतिम जोर आजमाइश में कल नामकुम में प्रियंका गांधी की रैली है. कांग्रेसी रणनीतिकारों का मानना है कि प्रियंका गांधी की इस रैली के बाद राजधानी रांची का मिजाज बदला नजर आयेगा, कांग्रेसी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए यह रैली मिल का पत्थर साबित होगा.

रोड शो के बदले अब प्रियंका की रैली

यहां याद रहे कि इसके पहले तक राजधानी रांची में प्रियंका गांधी के रोड शो की खबर उड़ रही थी. दावा किया जा रहा था कि पीएम मोदी के रोड शो के बाद प्रियंका गांधी का रोड शो कांग्रेस के लिए एक शक्ति प्रर्दशन होगा. लेकिन इस बीच राजधानी रांची में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह का रोड शो हुआ, लेकिन अमित शाह के रोड शो को अपेक्षित सफलता नहीं मिली. पीएम मोदी के रोड शो जैसा उत्साह नहीं दिखा. और अब कांग्रेस की ओर से भी रोड शो के बजाय रैली का फैसला किया गया. कांग्रेसी रणनीतिकारों का दावा है कि रोड शो के बजाय रैली अधिक कारगर तरीका है. इसमें जनता से जुड़े मुद्दे को उठाने का अवसर होगा, जनमानस तक पहुंचाने का विकल्प होगा. साथ ही शक्ति प्रर्दशन का अवसर भी होगा.

रैली और रोड शो की अपनी प्रासंगिकता और अपना असर

वहीं दूसरी ओर सियासी जानकारों का दावा है कि रैली और रोड शो का दोनों की अपनी प्रासंगिकता और अपना असर है. दोनों एक दूसरे का काट नहीं हो सकता. पीएम मोदी के रोड शो का ही असर ही राजधानी रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं के अंदर एक उत्साह नजर आ रहा है, इस रोड शो का असर सिर्फ रांची में नहीं हुआ, बल्कि चतरा हजारीबाग में भी इसका व्यापक असर देखने को मिला. रैली में भीड़ जुटाने का कसरत करना पड़ता है, बसों और दूसरे साधनों से भीड़ जुटानी पड़ती है, जबकि रोड शो की भीड़ स्वाभाविक होती है, लोग स्वेच्छा से सड़क पर निकल कर अपने नेता का खैर मकदम करते हैं. 

रोड से पीछे क्यों हटी कांग्रेस?

और यहीं से यह सवाल खड़ा होता है कि आखिर कांग्रेसी रणनीतिकारों ने  प्रियंका गांधी के रोड से पीछे हटने का फैसला क्यों किया? क्या अमित शाह के रोड शो से कांग्रेसी रणनीतिकारों ने कोई सबक सीखा? क्या कांग्रेसी रणनीतिकारों इस बात का भी भय था कि यदि राजधानी की रांची की सड़कों पर जन सैलाब नहीं उतरा, तो फजीहत का सामना करना पड़ेगा? चुनावी संग्राम से पहले ही सांगठनिक ताकत की सार्वजनिक नुमाइश हो जायेगी, तो क्या कांग्रेसी रणनीतिकार भी यह मान रहे हैं कि राजधानी रांची में उसकी पकड़ कमजोर है? और भाजपा के इस गढ़ में कांग्रेस को वह रिस्पौंस नहीं मिलेगा? कारण चाहे जो हो, लेकिन कई सियासी जानकार इसे एक रणनीतिक भूल मान रहे हैं. उनका मानना है कि रांची कांग्रेस की कमजोर कड़ियों में एक है, यहां उसे अधिक मेहनत की जरुरत थी, प्रियंका गांधी का  रोड शो इस कमजोर कड़ी को कुछ हद तक दूर कर सकती थी. आम शहरियों के द्वारा प्रियंका गांधी को जो खैर मकदम होता, उससे शहर की नब्ज  समझ में आती, खासकर महिला मतदाताओं को सामने प्रियंका गांधी को एक झलक देखने का अवसर होता और यहीं से कांग्रेस के पक्ष में एक हवा बनती.   

आप इसे भी पढ़ सकते हैं

Gandey By-Election-बंपर वोटिंग, शाम पांच बजे तक 66 फीसदी मतदान, कल्पना सोरेन और भाजपा उम्मीदवार दिलीप वर्मा के बीच है मुकाबला

Jharkhand Loksabha Poll- शाम पांच बजे तक चतरा-60, हजारीबाग-63 और कोडरमा- 61 और गांडेय उपचुनाव में 66 फीसदी मतदान की खबर

“जबरिया हिन्दू बनाना चाहती है भाजपा” सालखन मुर्मू का दावा केजरीवाल की गिरफ्तारी से हेमंत की तुलना गलत

“हेमंत सरकार की उपेक्षा के कारण कोडरमा में पूरा नहीं हुआ मेडिकल कॉलेज का सपना” मताधिकार के प्रयोग के बाद केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का दावा

झारखंड में बदलाव की बहार” पैतृक गांव में मतदान के बाद मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने चतरा से के.एन.त्रिपाठी की जीत का किया दावा

Gandey By-Election: “नई पारी की शुरुआत का आशीर्वाद मिल रहा, लेकिन आपकी कमी खल रही” कल्पना सोरेन का भावुक पोस्ट

Tags:Priyanka Gandhi Road Show in RanchiPriyanka Gandhi's rally in NamkumPriyanka Gandhi's rally in the capital RanchiPriyanka Gandhi's rally in favor of Yashaswini SahayYashaswini SahayPriyanka Gandhi's rallypriyanka gandhipriyanka gandhi speechpriyanka gandhi rallypriyanka gandhi newspriyanka gandhi rally in pakurpriyanka gandhi livepriyanka gandhi karnataka rallypriyanka gandhi latest newspriyanka gandhi vadra addresses public rally in pakurpriyanka gandhi rally todaypriyanka gandhi in karnatakaYashaswini Sahay against BJP's Sanjay Seth

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.