✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

व्यभिचार के आरोपी झारखंड बॉक्सिंग कोच बिपुल मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज, पूर्व सीएम बाबूलाल ने दिया उग्र आन्दोलन की चेतावनी

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:01:17 AM

रांची(RANCHI) झारखंड बाक्सिंग संगठन के कोच सह सचिव बिपुल मिश्रा के विरुद्ध एक 17 वर्षीय नाबालिग ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. पीड़िता का दावा है कि कोच बिपुल मिश्रा ने एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अभ्यास सत्र में हिस्सा दिलाने के नाम उसका यौन शोषण किया. इस मामले में पीड़िता ने मामला भी दर्ज करवाया है, लेकिन पोक्सो एक्ट की धारा के तहत हिरासत में लेने के बावजूद कुछ प्रभावशाली लोगों के दवाब के कारण आरोपी को थाने से छोड़ दिया गया.

थाने से छोड़े जाने के बाद परिजनों को जान से मारे जान की दी जा रही धमकी

पीड़िता का दावा है कि थाने से छोड़े जाने के बाद बिपुल मिश्रा उसके पूरे परिवार को जान से  मारने की धमकी दे रहा है, जिसके कारण परिजनों में भय व्याप्त है. बार बार की शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

पूर्व सीएम बाबूलाल का आरोप प्रभावशाली लोगों के दवाब में बचाने की साजिश कर रही है पुलिस

अब इस मामले में पूर्व सीएम बाबूलाल की भी इंट्री हो गयी है, अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बाबूलाल ने लिखा है कि “झारखंड किक बाक्सिंग संगठन के कोच सह सचिव बिपुल मिश्रा पर धनबाद जिले की एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती से अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अभ्यास सत्र में हिस्सा दिलाने के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप है. आरोप है कि जब युवती ने इस बात का विरोध किया तो बिपुल मिश्रा ने उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित परिजनों द्वारा आरोपी की शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कारवाई नहीं हुई है. पुलिस के द्वारा आरोपी को पोक्सो एक्ट की धारा के तहत हिरासत में लेने के बावजूद उसे थाने से छोड़ दिया गया.  आरोपी बिपुल मिश्रा के खिलाफ इस प्रकार की शिकायत कई अन्य महिला खिलाड़ी भी कर चुकी हैं. बिपुल के झारखंड सरकार के कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ अच्छे संबंध बताए जा रहे हैं, इस वजह से पुलिस कारवाई करने से बच रही है. डीजीपी महोदय, यह हमारे राज्य की महिला खिलाड़ियों की से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील मामला है. इसलिए उक्त विषय पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अविलंब गिरफ्तार करें. पुलिस की निष्क्रियता के कारण राज्य की छवि को काफी नुकसान पहुंचा है. इसलिए दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी जांच टीम गठित कर उचित कारवाई करें अन्यथा भाजपा आंदोलन करने को बाध्य होगी. 

Tags:Bipul Mishrasexual exploitationcoach cum secretary of Jharkhand Boxing Organizationunder the section of POCSO ActA 17-year-old minorsexual exploitation against Jharkhand boxing coach Bipul Mishra

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.