✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

BIG BREAKING: कुवैत में 40 भारतीय मजदूर की मौत,30 से अधिक गंभीर रूप से घायल,देखिए वीडियो

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 4:46:01 AM

टीएनपी डेस्क(TNPDESK):  कुवैत के मंगाफ़ शहर में आग लगने से 40 से अधिक मजदूरों की मौत हो गई. जबकि 30 से अधिक घायल बताए जा रहे है. मृतक और घायल सभी मजदूर भारत के रहने वाले है. बताया जा रहा है कि मजदूरों के आवासीय परिसर में आग लगी. जिसमें भागने का समय किसी को नहीं मिला. हालांकि बदल के बिल्डिंग में रह रहे मजदूरों को किसी तरह से वहाँ से निकाला गया. नहीं तो आकडा और भी भयावह हो सकता है. घटना सुबह छ बजे की बताई जा रही है. घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

 

बता दे कि भारतीय श्रमिक किसी कंपनी में काम कर रहे थे. सभी काम से लौट कर अपने आवासीय परिसर में सो रहे थे. लेकिन शॉर्ट सर्किट की वजह से सुबह 6 बजे आग ने भयावह रूप ले लिया. मजदूर कुछ समझ नहीं सके. कुछ मजदूर भाग कर जान बचाई लेकिन वह भी बुरी तरह से झुलस गए है. इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आखिर शॉर्ट सर्किट कैसे हुई और फायर सिस्टम ने काम क्यों नहीं किया. इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

कुवैत में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'भारतीय श्रमिकों से जुड़ी आग की दुखद घटना के संबंध में दूतावास ने एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर +965-65505246 शुरू किया है. सभी संबंधित लोगों से अनुरोध है कि वे अपडेट के लिए इस हेल्पलाइन से जुड़ें. दूतावास हर संभव सहायता करेगा.                         

Tags:kuwait firekuwaitkuwait building firekuwait mangaf firefire in kuwaitkuwait fire accidentpeople killed in fire in southern kuwaitkuwait newsmalayali building catches fire in kuwaitkuwait fire newsfirekuwait mangaf fire malayalam newskuwait fire 23kuwait citykuwait news todaykuwait fire videokuwait fireskuwait building fire newsmangaf kuwait firebuilding fire in kuwaitkuwait deathsbuilding fire in kuwait todaykuwat fire

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.