✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

पाकुड़ में शब-ए-बारात और शिवरात्रि को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 1, 2026, 2:31:16 PM

पाकुड़(PAKUR):आगामी पर्व शब-ए-बारात और महाशिवरात्रि को लेकर पाकुड़ जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है.दोनों पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाएं, इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर पूरी रणनीति बना ली है.इसी को लेकर समाहरणालय सभागार में विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.बैठक की संयुक्त अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने की.बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि पाकुड़ जिला हमेशा से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता रहा है.

चौक-चौराहों और धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश

उन्होंने सभी दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, चौक-चौराहों और धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान अफवाहें माहौल खराब कर सकती है इसलिए सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी.अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए है.उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहकर आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा.वहीं, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि जिले के सभी संवेदनशील धार्मिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे.

गश्ती अभियान चलाने और कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर रखने का निर्देश

 सभी थाना प्रभारियों को नियमित गश्ती अभियान चलाने और कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया है.उन्होंने यह भी बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू है, जिसका सख्ती से पालन कराया जाएगा. जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि शब-ए-बारात और महाशिवरात्रि का पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाएं. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा बनी रहे.इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे.

रिपोर्ट: विकास कुमार

Tags:pakur news todaypakur today newspakuria news todaysp news pakur todaypakur newsnews todayillegal withdrawal case pakur today newsdc pakur newsbihar news todaymaheshpur news todaytoday newsjamshedpur news todaynews today livebreaking news todayviral news todaylocal news todaynews today hindisp news pakurs p news pakurranchi news todaypakur latest newslatest news todaybokaro news todayeastern railway pakur newssantali news todaypakur live newstoday news live

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.