✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

मन की बात का 107वां एपिसोड, भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में सुनने की रही होड़, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने बताया परिश्रम, प्रगति और प्रेरणा का स्त्रोत  

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:57:39 AM

Ranchi-मन की बात का आज 107वां एपिसोड जारी हुआ. इस एपिसोड को लेकर झारखंड भाजपा में अभूतपूर्व उल्लास देखा गया. पूर्व सीएम बाबूलाल ने इसे परिश्रम, प्रगति और प्रेरणा से परिपूर्ण परिपूर्ण बताते हुए दावा किया है कि मन की बात का हर एपिसोड अपने आप में अनोखा होता है. जबकि नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने दावा किया कि आज के संवाद में प्रधानमंत्री मोदी ने सामूहिक शक्ति और सकारात्मक बदलाव को रेखांकित कर बदलाव का महामंत्र प्रदान किया है.

भारत की प्रकृति और संस्कृति की झलक

यहां ध्यान रहे कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा आज इस एपिसोड को सुनने के लिए जगह जगह पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. जहां बाबूलाल मरांडी अपने बोरियो प्रवास के दौरान मन की बात को सुन रहे थें, वहीं नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी रांची के इरगु टोले में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मन की बात का सार समझने की कोशिश कर रहे थें. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद उन्होंने कहा कि मन की बात से प्रधानमंत्री ने बढ़ता भारत, बदलता भारत को एक नयी दिशा प्रदान किया है. इसमें भारत की प्रकृति और संस्कृति दोनों की झलक मिलती है.

स्वच्छता, स्वावलंबन और डिजिटल इंडिया पर विशेष जोर

प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्रों आम लोगों के बीच मन की बात को सुना. कार्यक्रम के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने दावा किया कि इस बार का मन की बात भारत के जन जन से जुड़ी बात है. इसमें स्वच्छता, स्वावलंबन और डिजिटल इंडिया पर विशेष जोर है. प्रधानमंत्री कि वोकल फॉर लोकल अभियान ने देश में चमत्कारिक बदलाव लाया है. अब यह क्रांति रुकने वाली नहीं है.

Tags:107th episode of Mann Ki BaatState President Babulal marandimann ki baatmann ki baat livemann ki baat live todaypm modi mann ki baatmodi mann ki baatpm modi mann ki baat livemann ki baat episodeman ki baatmann ki baat episodespm modi mann ki baat todaymann ki baat todaymann ki baat pm modimann ki baat modi livemann ki baat by modimodi mann ki baat livenarendra modi mann ki baatmodi mann ki baat today liveman ki baat videopm modi man ki baatman ki baat epsiodemann ki baat 100babulal marandibabulal marandi newsbabulal marandi bjpbabulal marandi latestbabulal marandi latest newsbjp babulal marandibabulal marandi joins bjp newsAditya SahuDr. Pradeep VermaBalmukund Sahay

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.