✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Art & Culture

सोमवार को ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, मिलेगी महादेव की विशेष कृपा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 18, 2026, 8:24:45 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन शिव भक्त विशेष श्रद्धा और नियमों के साथ भोलेनाथ की पूजा करते है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार को की गई शिव पूजा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है तथा भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते है.

मन को शांत और सकारात्मक रखकर ही शिवलिंग की पूजा

पहला नियम यह है कि पूजा हमेशा सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनकर करनी चाहिए. मन को शांत और सकारात्मक रखकर ही शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए. दूसरा नियम यह है कि शिवलिंग पर गंगाजल या स्वच्छ जल से अभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाता है.इसके साथ दूध, दही, शहद, घी और बेलपत्र अर्पित करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

 “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप

तीसरा नियम मंत्र जाप से जुड़ा है “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए. इससे मन शांत होता है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.शिवपुराण के अनुसार यह मंत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है.

दान और सेवा

चौथा नियम दान और सेवा का है.पूजा के बाद जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या धन का दान करने से पुण्य प्राप्त होता है और जीवन की बाधाएं दूर होती है इसके अलावा सोमवार को व्रत रखने का भी विशेष महत्व बताया गया है.धार्मिक मान्यता है कि जो भक्त इन चार नियमों का पालन करता है, उसके जीवन से नकारात्मकता दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. सोमवार को सच्चे मन से की गई भगवान शिव की पूजा व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है और महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

Tags:ShivPujaMondayLordShivaShivlingJalabhishekBelPatraTempleWorshipMahadevHinduismDevotionAartiReligionFaith

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.