✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Art & Culture

सावन में क्यों नहीं करने चाहिए यह काम, क्या इन कामों को करने से होता है आर्थिक नुकसान, जानिए असली वजह

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:44:15 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सावन मास की शुरुआत के साथ ही हर जगह भगवान शिव के जयकारे की गूंज सुनाई दे रही है. हम सभी जानते हैं की सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना से हर मनोकामना पूरी होती है, साथ ही सावन के महीने में कुछ चीजों को करने की भी मनाही है. पर क्या आपने कभी यह सोचा है की ऐसा क्यों है ?

सावन के महीने में यह काम करना है वर्जित : 

बाल और दाढ़ी कटवाने की मनाही :

ऐसा माना जाता है की सावन के महीने में बाल और दाढ़ी कटवाने की मनाही की जाती है. इसके पीछे की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से दुर्भाग्य आ सकता है. माना यह भी जाता है की बाल और दाढ़ी न कटवाना एक प्रकार की तपस्या है, जो लोग सावन के महीने में करते हैं.

मांस-मदिरा का सेवन करने की मनाही : भगवान भोलेनाथ के इस पावन महीने में मांस-मदिरा खाने की भी मनाही की जाती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि यह भोजन तामसिक प्रवित्ति के होते हैं. साथ ही सावन के महीने में बारिश होती है और इस मौसम में तामसिक भोजन खाना आपकी सेहत खराब कर सकता है. साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि इससे भगवान शिव नाराज होते हैं और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

दूध और डेयरी उत्पाद : सावन में दूध और डेयरी उत्पाद के इस्तेमाल की भी मनाही है क्योंकि यह भी बारिश के महीने में आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है.

Tags:sawan 2025sawansawan me kya nahi karna chahiyebhagwan shivsawan ka mahinasawan me kyu nahi katana chahiye baalsawan 2025 special

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.