✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Art & Culture

बुधवार का व्रत क्यों रखते हैं लोग? जानिए किस भगवान को समर्पित है ये दिन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 20, 2026, 8:12:14 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना जाता है. बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान गणपति की पूजा करने और व्रत रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं. यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग बुधवार का व्रत रखते हैं.

सबसे पहले की जाती है इस भगवान की पूजा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को बुद्धि, ज्ञान और शुभता का देवता माना जाता है. किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले सबसे पहले गणेश जी की पूजा की जाती है. कहा जाता है कि जो लोग बुधवार के दिन सच्चे मन से गणेश जी की पूजा करते हैं, उनके काम में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं और सफलता मिलने लगती है.

भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक और लड्डू चढ़ाना शुभ

बुधवार के दिन लोग सुबह स्नान कर हरे रंग के कपड़े पहनते हैं और भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक और लड्डू चढ़ाते हैं. कई लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं और शाम के समय गणेश जी की आरती करते हैं. माना जाता है कि इससे बुध ग्रह भी मजबूत होता है और व्यक्ति की बुद्धि तेज होती है.

गरीबों को हरी मूंग, हरी सब्जी या हरे कपड़े दान करना शुभ

धार्मिक मान्यता यह भी है कि बुधवार के दिन किसी को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए और झूठ से बचना चाहिए. इस दिन गरीबों को हरी मूंग, हरी सब्जी या हरे कपड़े दान करना शुभ माना जाता है.

Tags:Wednesday vratGanesh jiBudhwar vratLord GaneshaGanpati bappaHindu dharmGanesh pujaBudhwar specialDharmik khabarSanatan dharmVrat kathaBhaktiSpiritualAstrologyReligion news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.