✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Art & Culture

Vastu Tips For Love: आपको भी नहीं मिल रहा है आपका मनचाहा प्यार, तो फॉलो करें ये चार वास्तु टिप्स

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:28:09 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग पैसों के पीछे भाग रहे हैं,क्योंकि पैसों से आजकल सब कुछ खरीदा जा सकता है, लेकिन आज भी कुछ ऐसी चीज हैं जो पैसों से नहीं खरीदी जा सकती है, जिसमें सच्चा प्यार भी शामिल है.सच्चे जीवनसाथी या प्यार के अभाव में लोग अपने आप को अकेला महसूस करते हैं, उनके पास पैसे धन जायदाद सब कुछ भरा होता है, लेकिन फिर भी उन्हें सच्चा जीवनसाथी या फिर सच्चा प्यार नहीं मिल पाता जिसकी वजह से जीवन भर वह इधर-उधर भटकते रहते हैं,लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी वास्तु के उपाय बताएंगे जिससे आपके जीवन में भी आपका मनचाहा प्यार दस्तक देगा और आपके जीवन भी खुशियों से भर जाएगा.  

इन चार उपायों से आपकी ओर खींचा चला आयेगा आपका मनचाहा प्यार 

घर में लगाये राधा कृष्णा की फोटो 

वैसे तो राधा कृष्ण की फोटो आप मंदिरों, घरों और ऑफिस में जरूर लगाते हैं लेकिन खासतौर पर जिन लोगों को अपने सच्चे प्यार की तलाश है या फिर जीवनसाथी की तलाश है तो आपको अपने घर में राधा कृष्ण की फोटो जरूर लगानी चाहिए. इससे आपके जीवन में प्यार की कमी नहीं होती और आपका मनचाहा प्यार आपको जल्दी मिल जाता है, वहीं घर में राधा कृष्ण की फोटो लगाने से पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहती है.  

लव बर्ड की फोटो कमरे में लगायें

 यदि आप भी अपने जीवन में सच्चा प्यार चाहते हैं तो आपको वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना पड़ेगा. वास्तु में बताया गया है कि यदि आपको अपना सच्चा प्यार और मनचाहा प्यार चाहिए तो उसके लिए आपको अपने कमरे में दक्षिण पश्चिम दिशा में लव बर्ड्स यानी पक्षियों के जोड़े की तस्वीर लगानी है, जिससे आपके जीवन में प्यार का आगमन होगा और बर्ड कपल की फोटो आपके घर में लव एनर्जी को अपने तरफ आकर्षित करेगी.

 पीले बल्ब की जगह सफेद बल्ब जलाये

 आपको बताएं कि यदि आपको अपना मनचाहा प्यार चाहिए तो आपको आपके घर में आपको सफेद बल्ब यानी सफेद रोशनी रखनी चाहिए. कई लोग घरों में कई कलर के बल्ब लगा देते हैं लेकिन इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है, पॉजिटिव एनर्जी आने में दिक्कत होती है. इसलिए आपके घर में प्यार और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे इसके लिए सफेद कलर की रोशनी रखनी चाहिए.

घर में आने दें सूर्य की रोशनी

 आजकल के लोग खिड़की दरवाजे को पूरा पैक रखते हैं और खोलते नहीं है. जिसकी वजह से बाहर की रोशनी यानी सूर्य की किरण घर में सीधे प्रवेश नहीं करती है, यदि आप भी ऐसा करते हैं तो आज ही ऐसा करना बंद करें क्योंकि घर में यदि आपको नेचुरल प्राकृतिक लाइट को आने दें, ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे आपके घर में खुशियां बनी रहती है. यदि आपके घर में भी खिड़कियां है तो अपने खिड़कियों को खोले और पॉजिटिव एनर्जी को घर में आने दे जिससे भी आपके जीवन में भी सच्चा प्यार का आगमन हो सके.      

Tags:Vastu Tips For LoveVastu Tipslove lifetrue loveVastu Tips for True LoveWay to get desired life partner4 vastu tips for true lovevastu tips for life partnerart and culture news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.