✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Art & Culture

धर्म-कर्म:भोलेनाथ की पूजा में इन फूलों की है मनाही, सोमवार को जरूर रखें ध्यान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 11, 2026, 8:24:17 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में जाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करते है और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. मान्यता है कि सोमवार के दिन सच्चे मन से की गई शिव पूजा भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती है. लेकिन पूजा के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी माना गया है, क्योंकि भगवान शिव को कुछ चीजें अर्पित करना वर्जित बताया गया है.

 सोमवार को जरूर रखें ध्यान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को केतकी का फूल कभी नहीं चढ़ाना चाहिए. पौराणिक कथा के मुताबिक एक बार ब्रह्मा जी ने भगवान शिव के सामने झूठी गवाही देने के लिए केतकी के फूल का सहारा लिया था. इस बात से नाराज होकर भगवान शिव ने केतकी के फूल को अपनी पूजा से वर्जित कर दिया. तभी से शिवलिंग पर केतकी का फूल अर्पित नहीं किया जाता है.

शिव पूजा में तुलसी भी नहीं चढ़ाया जाता

इसके अलावा शिव पूजा में तुलसी दल भी नहीं चढ़ाया जाता. मान्यता है कि तुलसी माता भगवान विष्णु को प्रिय हैं, इसलिए उनका उपयोग विष्णु पूजा में किया जाता है. वहीं मुरझाए, टूटे या गंदे फूल भगवान शिव को अर्पित करना भी अशुभ माना गया है. कुछ लोग लाल रंग के फूल भी शिव पूजा में नहीं चढ़ाते, क्योंकि भोलेनाथ को शांत और सफेद रंग के फूल अधिक प्रिय माने जाते हैं.भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र, धतूरा, सफेद आक, भांग, चमेली के फूल और कच्चा दूध अर्पित करना शुभ माना गया है.

Tags:shiv pujalord shivasawan somwarmonday worshipshiv bhaktireligious news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.