✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Art & Culture

मासूम संस्था ने लहराया शिमला में झारखंड का झंडा, नाटक प्रतियोगिता में किया सात पुरस्कार अपने नाम 

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:33:58 PM

पलामू(PLAMU): एक बार फिर से झारखंड के कालाकार दूसरे राज्य में अपना जलवा बिखेर कर आए है. दरसल पलामू की नाट्य संस्था मासूम आर्ट ग्रुप ने शिमला में आयोजित अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में सात पुरस्कार अपने नाम किया हैं. यह प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसियेशन द्वारा किया गया था. जिसके मुख्य आयोजनकर्ता टीवी धारावाहिक भाभी जी घर पर है के. तिवारी के फेम रोहिताश्व गौड़ और डॉ रेखा गौड है. बता दे कि यह प्रतियोगिता देश की प्रतिष्ठित नाट्य काम्पिटिशन में से एक है.और इस बार यह काम्पिटिशन शिमला में आयोजित 69वें प्रतियोगिता में मासूम आर्ट ग्रुप की ओर से नाटक राजपाट प्रस्तुत किया गया था, जिसे प्रथम पुरस्कार मिला है. 

पलामू के कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर सफलता मिलने पर जिले के उपायुक्त शशि रंजन ने सभी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि इससे पलामू का सम्मान बढ़ा है. 
वहीं नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने भी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि कला और संस्कृति के क्षेत्र में इस ग्रुप के इस के प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर पलामू को एक पहचान मिली है. 
वहीं मासूम नाटक के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि इस नाटक में राजा के चरित्र में शानदार अभिनय करने के लिए सैकत चटर्जी को इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का प्रथम पुरस्कार दिया गया है. और इस नाटक के लेखन सैकत चटर्जी को भी प्रथम और निर्देशन के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का प्रथम पुरस्कार दिया गया हैं. उन्होंने कहा कि नाटक राजपाट में बेहतरीन अभिनय करते हुए मुनमुन चक्रवर्ती ने बहु की भूमिका निभाई थी. जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ और अभिनेत्री का प्रथम पुरस्कार मिला हैं. उन्होंने बताया कि इस  काम्पिटिशन में सभी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिसके लिए उन्हें प्रथम पुरस्कार मिला हैं.

 

 

Tags:top headlinesnewsnews in hindihindi newsnews updatestop newshindi samacharspeed newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news in hindijharkhand news latestlatest news in jharkhandlatest news hindi in jharkhandlatest newslatest news hindilatest top news inMasoom organizationwon seven awards in drama competitionthe flag of Jharkhand in ShimlaPLAMU NEWS20241ST PRIZE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.