☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Art & Culture

Mahashivratri 2026: इस शिवरात्रि भगवान शंकर पर जरुर चढ़ाये ये फूल, दूर होगी ये सभी समस्या

Mahashivratri 2026: इस शिवरात्रि भगवान शंकर पर जरुर चढ़ाये ये फूल, दूर होगी ये सभी समस्या

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):महाशिवरात्रि के कुछ दिन पहले से ही पर्यावरण कुछ अलग हो जाता है.सभी तरफ भगवान शंकर और माता पार्वती के विवाह की चर्चा होती है.सभी शिवालयों में हर हर महादेव और माता पार्वती के जयकारे गूंजते है.साल 2026 में महाशिवरात्रि की बात करे तो 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा.ऐसे में आज हम आपको महाशिवरात्री से जुड़े एक ऐसे उपाय के बारे में बताते है, जिसे करने के बाद आपके पैसे और नौकरी की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी.वो उपाय क्या है चलिए हम आपको बता देते है.

भगवान शंकर को पसंद है अपराजिता का फूल

महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा की जाती है. इस दिन लोग व्रत रखते है. वही पूजा-पाठ के साथ यदि हम कुछ ऐसे उपाय कर लें तो हमें इस व्रत का लाभ दुगुना मिल जाता है.ऐसे में चलिए आपको अपराजिता के फूल से जुड़ें नियम के बारे में बताते है जो इस शिवरात्रि करने से आपको पैसे और नौकरी की समस्या से आपको छुटकारा मिल जाएगा.

अपराजिता का वास्तु में भी है महत्वपूर्ण स्थान

आपको बता दें कि अपराजिता का फूल देखने में जितना सुंदर लगता है उतना ही ज्यादा धार्मिक महत्व भी इस फूल का माना जाता है वास्तु में इस फूल को काफी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करने वाला बताया गया है.अपराजिता फूल का मतलब ही है जिसे हराया ना जा सके इसे जीत, आत्मविश्वास और साकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है.भगवान शंकर पर अपराजिता का फूल चढ़ाने की परंपरा काफी पुरानी है.

अर्थिक तंगी से परेशान लोग जरूर करे ये उपाय

यदि आप अर्थिक परेशानी से काफी लंबे समय से परेशान है तो महाशिवरात्रि पर अपराजिता के फूल से संबंधित यह नियम अवश्य करना चाहिए. जिसमे आपको 11 अपराजिता के फूल को शिवलिंग पर चढ़ाना है. वही चढ़े हुए फूल में से एक फूल उठाकर अपने घर लेकर आना है.उसे सुखाकर तिजोरी में रखना है, जहां आप पैसे रखते है.मान्यता है कि इससे आपके घर में धन रुकता है और बेवजह पैसे खर्च नहीं होते है.

नौकरी में प्रमोशन के लिए करें 51 फूल का उपाय

वही अगर आप नौकरी में प्रमोशन या नौकरी अच्छी नौकरी चाहते है तो भी आपको महाशिवरात्री पर अपराजिता के फूल से संबंधित और एक नियम है जिसको जरूर करना चाहिए.जिसमे आपको ओम नमः शिवाय का जाप 51 बार करना है.वही जब भी आप ओम नमः शिवाय का मंत्र पूरा करें शिवलिंग पर एक अपराजिता का फूल चढ़ा दें.यह लगातार 51 बार करना है.पूजा करने के बाद वहां से कुछ फूल उठाकर लाना है और अपने काम करने वाले वर्क डेक्स बैग या फाइल में इसे रख देना है.ऐसा करने से आपके अटके हुए काम होते है तो वही आपको सीनियर से सपोर्ट भी मिलता है वही प्रमोशन के भी रास्ते खुल जाते है.

Published at:10 Feb 2026 11:19 AM (IST)
Tags:mahashivratri 2026 upaymahashivratri 20262026 mahashivratrimahashivratri 2026 datemahashivratri kab hai 2026mahashivratri kab padegi 2026mahashivratri vrat 2026mahashivratri date 20262026 mahashivratri datemahashivratri kab aata hai 2026mahashivratri kab hai 2026 memahashivratri kab ki hai 2026mahashivratri puja vidhi 2026mahashivratri kab hai 2026 meinmahashivratri vrat kab hai 2026mahashivratri kab hai 2026 datemahashivratri 2026 mein kab hai2026 me mahashivratri kab hai
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.