☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Art & Culture

Holi 2026:होली खेलते समय भूलकर भी ना करें ये गलती वरना खानी पड़ जायेगी जेल की हवा

Holi 2026:होली खेलते समय भूलकर भी ना करें ये गलती वरना खानी पड़ जायेगी जेल की हवा

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):साल 2026 की होली नजदीक है इसके आने में महज़ कुछ दिन ही बाकी है.ऐसे में होली को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है.होली एक तरफ जहां आपस में भाईचारे और प्रेम का प्रतीक माना जाता है वही कुछ लोग होली में हुड़दंग करने को ही होली का सही मतलब समझते है लेकिन ऐसे करने वाले लोगों को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है.ऐसे में आपको दूसरे के साथ होली कैसे खेली जाती है इसकी जानकारी जरूर होनी चाहिए. आपको अपनी मर्यादा नहीं भुलना चाहिए. ऐसे में रंग से साराबोर होकर जश्न मनाना चाहिए,लेकिन अगर आप होली की आड़ में गलत व्यवहार करते है तो यह बिल्कुल भी असहनीय है.ऐसे में आप अपने साथ दूसरे की भी होली खराब कर देते है इसलिए आपको जरूर जानना चाहिए कि होली पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए.

आपको छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए

आपको बता दे कि होली पर कुछ लोग ऐसी हरकतें दिखाते है जिससे दूसरों को भी काफी ज्यादा परेशानी होने लगती है वही ये कानूनी अपराध भी माना जाता है ऐसे में आप चाहते है कि आपकी होली सुरक्षा और खुशनुमा माहौल में बीते तो आपको छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आप की गलती की वजह से आप पुलिस स्टेशन न पहुंचें तो आइए जानते है होली खेलने का वक्त आपको कौन-कौन सी गलतियां भूल कर भी नहीं करनी चाहिए.

किसी से भी पूछ कर लगाये रंग

होली की खुशियों का त्योहार होता है इस दिन लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मनाते है लेकिन अगर आपने बिना पूछे किसी को भी रंग लगा दिया तो यह पुरी तरीके से गलत है.दरअसल कुछ लोगों को होली खेलना पसंद होता है तो कुछ लोगों को नहीं होता है लेकिन अगर आप किसी के साथ जबरदस्ती करते है तो ये पूरी तरह से गलत है आपको उसकी इच्छा का सम्मान करना चाहिए.

शराब पिकार ना करे झगड़ा

 बहुत से लोग होली के दिन शराब का सेवन करके यहां वहां झगड़ा करते फिरते है और एक दूसरे के साथ गाली गलौज करते है.जिससे अपने साथ-साथ दूसरों की भी होली खराब हो जाती है ऐसे में आपको होली के दिन भूलकर भी नशे में या मजा लेने के लिए किसी को परेशान नहीं करना चाहिए किसी के साथ गाली गलौच भी नहीं नहीं करना चाहिए वरना पुलिस आपको घर से उठाकर जेल में बंद कर सकती है.

जानवारो को ना करे परेशान 

बहुत से लोग इंसानों के साथ होली खेलते ही है लेकिन अगल-बगल घुमने वाले बिली कुत्ते गाय पर रंग डाल देते है ऐसा करना पूरी तरह से गलत है.कभी भी जानवरों पर रंग नहीं डालना चाहिए क्योंकि इसमे मौजुद केमिकल की वजह से उनकी आंखें और त्वाचा को काफी ज्यादा नुकसान होता है. इंसान तो रंग पानी से धो देता है लेकिन जानवरों को काफी ज्यादा परेशानी होती है इसलिए इन्हें भूल कर भी रंग नहीं डालना चाहिए.

बुजुर्ग और बच्चों का खास ख्याल

वही बुजुर्ग और बच्चों का खास ख्याल रखना चाहिए बहुत से लोग छोटे बच्चों पर भी रंग डाल देते है जिसकी वजह से बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ता है. वही बुजुर्ग लोग जो काफी ज्यादा काफी ज्यादा उम्र वाले हो गए है उनका भी सम्मान करना चाहिए और उनको अगर आपको रंग लगाना है तो पूछ कर या बहुत सहुलियत के साथ लगाना चाहिए.

किचड़ या फिर गंदगी से ना खेले होली

बहुत से लोग रंग गुलाल से होली ना खेलकर किचड़ या फिर गंदगी से होली खेलते है ऐसा करना पूरी तरह से गलत है.इससे कई बीमारियां फ़ैल सकती है और अगर आपके खिलाफ किसी ने थाने में शिकायत कर दी तो आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है. इसलिए ऐसा करने से आपको बचना चाहिए और किचड से बिल्कुल भी होली नहीं खेलनी चाहिए.

Published at: 24 Feb 2026 06:05 AM (IST)
Tags:holi 20262026 holiholi 2026 song2026 ki holi2026 ka holibraj ki holi 2026barsana holi 2026holi geet 2026holi song 20262026 holi songholi vlog 2026holi kab hai 2026 meholi 2026 me kab haibhakti holi 2026 keholi 2026 bhojpuritrending holi 2026holi video 2026new bhakti holi 2026colourful holi 2026holi ke gana 2026holi bhajan 2026nw holi song 2026holi dj song 2026holi market 2026holi making 2026samar singh holi 2026viral video holi 2026new holi song 2026holi new song 2026

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.