✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Art & Culture

होली पर गलती से कार या बाइक पर लग जाए रंग तो ना हो परेशान, बस कर लें ये काम, आसानी से छूट जाएगा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 9, 2026, 9:52:10 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):होली रंगों का त्यौहार है. साल 2026 में 4 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा. जब लोग रंग गुलाल खेलते है तो ये नहीं देखते है कि आपके अगल बगल कौन सी कीमत चीज़ें रखी हुई है उनको तो बस होली खेलने से मतलब होता है. ऐसे में लोग रिश्तेदार और दोस्तों के यहां होली के दिन आते-जाते है जहां रंग गुलाल लगाने के दौरान लोग रिश्तेदार और दोस्तों के साथ-साथ उनकी कार और बाइक पर रंग और गुलाल फेंकते है ऐसे में होली पर गाड़ियों में रंग लगाना आम बात है लेकिन जब इस पर ध्यान न दिया जाए या साफ न किया जाए तो यह बाद में छुड़ाना मुश्किल हो जाता है.

केमिकल वाले रंग गाड़ी के बॉडी पर अपना रंग छोड़ देते है

बाइक पर लगे रंग या गुलालों को सही तरीके से साफ नहीं किए जाने पर पेंट की चमक फ़िकी पड़ जाती है ऐसे में खास केमिकल वाले रंग गाड़ी के बॉडी पर अपना रंग छोड़ देते है.जिसे सबसे पहले गाड़ी को साफ करना जरूरी है हालांकी बहुत से लोगों को इसका सही तरीका नहीं पता है जिसकी वजह से बाइक का रंग या पेंट छूट जाता है.ऐसे में आपको थोड़ी सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि आपकी गाड़ी का पेंट भी सुरक्षित रहे और गाड़ी भी चमकदार बनी रहे.

इस तरह आपकी गाड़ी से छूट जाएगा हल्का रंग

यदि आपके कार बाइक पर सूखा रंग लगा है तो इसको छुड़ाने में बिल्कुल भी देरी नहीं करनी चाहिए इसके लिए आपको सबसे पहले पानी लेकर गाड़ी को धोना है वही उसके बाद जब रंग की ऊपरी परत हट जाने के बाद गुनगुने पानी में हल्का डिटर्जेंट मिलाकर मुलायम कपड़ा यह स्पंज से भीगा कर इसके रंग को साफ करना है.जोर से रगड़ने से बचना है नहीं तो पेंट पर स्क्रैच आ सकता है.रंग निकलने के बाद साफ पानी से दोबारा इसे धोना है माइक्रोफाइबर कपडे से पोछना जिससे इसकी सफाई हो जाती है.

रंग छुड़ाने के लिए अपना ये तरीका

अगर गाड़ी पर गहरा रंग लगा है तो यह आसानी से नहीं निकलता है इसलिए इसके लिए आपको सबसे पहले बेकिंग सोडा उपयोगी होता है जिसको थोड़े से पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लेना है और जहां गाड़ी में रंग लगा है वहां लगा कर 15 से 20 मिनट तक छोड़ देना फिर इसके बाद मुलायम कपड़े से हल्का रगड़ कर पानी से धोना है.सिरका भी इसके लिए असरदार साबित हो सकता है.जिसके लिए बराबर मात्रा में पानी में सिरका मिलाकर स्प्रे करना है कुछ मिनट तक छोड़ने के बाद पानी से साफ कर लेना है.

मार्केट में मिलने वाला क्लीनर को सावधान से करें

आपको बता दें कि गाड़ी से होली का रंग साफ करने के लिए बाजार में काफी तरह का क्लीनर मिलता है जो खास तौर पर गाड़ियों के दाग हटाने के लिए ही बनाया जाता है लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले इस बात का ध्यान रखना है कि कहीं यह आपकी गाड़ी के पेंट को खराब तो नहीं कर देगा. हार्ड केमिकल या पत्थर जैसा रब कपड़े से बचाना चाहिए नहीं तो आपकी गाड़ी का पेंट छूट सकता है.इस घरेलू नुस्खे से अगर गाड़ी से जिद्दी दाग ना हटे तो इसे प्रोफेशनल ऑटो डीटेलर के पास लेकर जाएं और साफ करवाएं.

Tags:how to remove holi colour from carremove holi colours from carpermanent holi colour from car removalremovw holi colours from bikeremove holi color from carhow to remove holi colours from bikeremove holi color from bikeremove colour from carremove colour from bikeremove holi colour from vehiclecar protect from colour in holibest way to remove colour from bike

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.