टीएनपी डेस्क(TNP DESK):फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है क्योंकि इसी मंथ में वैलेंटाइन डे वीक पड़ता है. जो 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलता है.जिससे प्यार करने वालों के बीच उत्साह रहता है और बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए एक्साइटेड रहते है और प्लानिंग करते हैं कि कैसे वह एक दूसरे को बता सके कि वह उनको कितना प्यार करते है.ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसा गिफ्ट आइडिया बताने वाले है जो आपके पार्टनर को स्पेशल फील कराएगा.
क्या है वैलेंटाइन डे वीक
आपको बता दें कि 7 दिनों तक चलने वाले प्यार के इस सप्ताह में पहले दिन यहां पहले दिन गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड अपने प्यार का इज़हार गुलाब देकर करते है.वहीं 8 फरवरी को प्रपोज़ डे के रूप में मनाया जाता है, जहां आप अपनी भावनाओं को पार्टनर के सामने शेयर करते है तो वही 9 फरवरी को चॉकलेट डे होता है जो रिश्तों में मिठास घोलने का एक बहाना होता है, जिसमे आप अपने पार्टनर को चॉकलेट देकर स्पेशल फील कराते है.वही 10 फरवरी को टेडी दिवस होता है जिस दिन आप टेडी देकर अपने पार्टनर को खुश करते है. वहीं 11 फरवरी को वादा करते है जिस दिन अपने विश्वास और रिश्ते को बढ़ाने के लिए आप एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते है तो वहीं 12 जनवरी को गले लगना होता है जहां आप अपने पार्टनर को गले लगाकर विश्वास दिलाते हैं कि कोई भी मुसीबत या कोई भी खुशी में मैं तुम्हारे साथ रहूंगा.वही 13 फरवरी को किस डे होता है जिस दिन आप स्नेह व्यक्त करते है.वही 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे होता है जो प्यार के जश्न के रूप में मनाया जाता है.
इस वैलेंटाइन डे चॉकलेट और गुलाब पर पैसे ना करे बर्बाद
वैलेंटाइन डे में वैसे तो लोग चॉकलेट टेडी और गुलाब देकर अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाते है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्मार्ट गिफ्ट आइडिया बताने वाले है जो आपके पार्टनर के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते है.जिससे आपका पार्टनर खुश हो जाएगा और आपके पैसे भी बर्बाद नहीं होंगे.स्मार्ट गिफ्ट आइडिया क्या है चलिए आज हम आपको बताते है.
घड़ी कर सकते है गिफ्ट
यदि आप अपने बॉयफ्रेंड को किफायती उपयोगी स्मार्ट गिफ्ट देना चाहते है तो आप उसे घड़ी दे सकते है क्योंकि अधिकांश लड़के को घड़ी पहनने का बहुत शौक होता है. यदि आपके बॉयफ्रेंड को घड़ी पसंद है तो आपको इस वैलेंटाइन डे, आप घड़ी गिफ्ट करके करके स्पेशल फील करवा सकते है लेकिन यहां आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि जो घड़ी आप अपने बॉयफ्रेंड को गिफ्ट कर रहे है कहीं पहले से ही तो उसके पास नहीं है.घड़ी देना किसी के लिए भी शुभ माना जाता है.आप फॉर्मल या कैजुअल लुक वाली घड़ी अपने बॉयफ्रेंड को गिफ्ट कर सकती है.वह जब जब इसे अपने हाथों में पहनेगा आपको अपने प्यार का एहसास होगा और उसे भी महसूस होगा कि कोई उससे प्यार करता है.
ट्रैकसूट एक बेहतरीन और स्मार्ट गिफ्ट आइडिया
ट्रैकसूट एक बेहतरीन और स्मार्ट गिफ्ट आइडिया हो सकता है इसे आप किसी को भी बिना सोचे समझे दे सकते है क्योंकि इसे यात्रा के समय व्यायाम करते समय लोग पहनते है.ये काफी ज्यादा कंफर्टेबल होता है. इसलिए यह काफी ज्यादा उपयोगी हो सकता है. अगर आप वैलेंटाइन डे पर अपने बॉयफ्रेंड को ट्रैकसूट गिफ्ट करते है तो इसमे कोई शक नहीं वो काफी ज्यादा खुश हो जाएगा.हालांकी इसको देते समय बॉयफ्रेंड के पसंदीदा रंग का ख्याल आपको रखना पड़ेगा, ताकि जब आप उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाए.
यह गैजेट आपके बॉयफ्रेंड के चेहरे पर ला सकती है मुस्कान
आजकल सभी के पास स्मार्टफोन है ऐसे में यात्रा करते समय चार्ज खत्म होने के बाद हमें काफी ज्यादा परेशानी होती है ऐसे में अगर पावर बैंक आपके पास हो तो आपके सारे परेशानियों का हल हो जाता है.ऐसे में पावर बैंक एक उपयोगी गिफ्ट हो सकता है. अगर वैलेंटाइन डे पर आप अपने बॉयफ्रेंड को पावर बैंक गिफ्ट करती है तो चार्जिंग की समस्या खत्म हो सकती है और कभी भी यात्रा करते समय वह चार्ज खत्म होने का बहाना आपसे बिल्कुल नहीं कर सकता है इसमे कोई शक नहीं कि आपके बॉयफ्रेंड के लिए ये गैजेट काफी अच्छा होगा और इसे पाकर वो काफी ज्यादा खुश भी होगा.
