टीएनपी डेस्क(TNP DESK):गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और कुछ खास उपाय अपनाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती है.कहा जाता है कि गुरुवार के दिन किए गए शुभ कार्यों का विशेष फल मिलता है.
“ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप
अगर आप भी चाहते हैं कि घर में हमेशा खुशहाली बनी रहे और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो, तो गुरुवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें. पूजा में पीले फूल, हल्दी, चने की दाल और पीले वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करने से मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
दाल, हल्दी, पीले कपड़े या केले का दान करना भी बेहद शुभ
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने का भी विशेष महत्व बताया गया है.मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है.इस दिन पेड़ में जल अर्पित कर घी का दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है. वहीं जरूरतमंद लोगों को पीली वस्तुओं जैसे चना दाल, हल्दी, पीले कपड़े या केले का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है.
छोटे-छोटे उपाय व्यक्ति की किस्मत बदल सकते हैं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार को घर में लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए और ना ही किसी का अपमान करना चाहिए. इस दिन साफ-सफाई और सकारात्मक माहौल बनाए रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है.कहा जाता है कि सच्चे मन और श्रद्धा से किए गए ये छोटे-छोटे उपाय व्यक्ति की किस्मत बदल सकते हैं और जीवन में सफलता के रास्ते खोल सकते है.