✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Art & Culture

धर्म-कर्म: गुरुवार व्रत में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 14, 2026, 8:57:25 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है. इस दिन व्रत और पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं. माना जाता है कि गुरुवार का व्रत विवाह, संतान, नौकरी और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी लाभकारी होता है. लेकिन कई लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते है, जिससे व्रत का पूरा फल नहीं मिल पाता. इसलिए इस दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी माना गया है.

बाल कटवाना, दाढ़ी बनवाना और नाखून काटना अशुभ

मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन बाल कटवाना, दाढ़ी बनवाना और नाखून काटना अशुभ माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है और घर की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. इसके अलावा इस दिन कपड़े धोने और घर में पोछा लगाने से भी बचने की सलाह दी जाती है.

पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ

गुरुवार के दिन काले या गहरे रंग के कपड़े पहनने की बजाय पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है. पूजा के दौरान भगवान विष्णु को पीले फूल, हल्दी, चने की दाल और केले का भोग अर्पित किया जाता है. हालांकि जिस केले के पेड़ की पूजा की जाती है, उसका फल इस दिन नहीं खाना चाहिए.

तामसिक भोजन और नमक का सेवन करने से भी बचना चाहिए

व्रत रखने वाले लोगों को इस दिन तामसिक भोजन और नमक का सेवन करने से भी बचना चाहिए. साथ ही झूठ बोलना, किसी का अपमान करना और घर में विवाद करना भी अशुभ माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन शांत मन से पूजा-पाठ करने और जरूरतमंदों की मदद करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं.

Tags:Thursday VratGuruvar VratVishnu PujaBrihaspati DevThursday RemediesHindu DharmaPuja VidhiReligious TipsSpiritual NewsVrat RulesLord VishnuDevguru BrihaspatiHindu RitualsAstrology TipsFaithDevotionalSanatan DharmaYellow ColourWorshipReligious Belief

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.