✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

चैत्र पूर्णिमा का है खास महत्व, इस दिन भूल कर भी ना करें यह काम, नहीं तो हाथ आई लक्ष्मी हो जाएगी रुष्ट

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 31, 2026, 1:15:33 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): हिन्दू मान्यताओं में पूर्णिमा का खास महत्व माना गया है. ऐसे में चैत्र पूर्णिमा को हिंदू धर्म में और भी ज्यादा पवित्र और महत्वपूर्ण मान्यता दी गई है. इस दिन को हनुमान जयंती के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था. बताते चलें कि हनुमान जी को भगवान राम का परम भक्त और अद्वितीय शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है. यही कारण है कि इस दिन उनकी पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है. ऐसे में इस दिन श्रद्धालु अपने समर्थ के अनुसार पूजा पाठ और दान भी देते हैं. पर कई बार लोग भूलकर चैत्र पूर्णिमा के दिन कुछ ऐसी गलतियाँ कर बैठते हैं जिससे ना चाहते हुए भी माता लक्ष्मी उनसे रुष्ट हो सकती है. 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भी बेहद शुभ होता है. कहा जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं. हालांकि, कुछ ऐसी गलतियां भी हैं, जिन्हें करने से उनकी कृपा नाराजगी में बदल सकती है.

सबसे पहले, इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है. जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इसलिए इस दिन दान करने से बचना नहीं चाहिए, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए.

साथ ही, झूठ बोलना या किसी को धोखा देना इस पवित्र दिन पर बेहद अशुभ माना जाता है. सत्य और सदाचार का पालन करना इस दिन विशेष रूप से जरूरी होता है. इसके अलावा, मांस और मदिरा का सेवन भी इस दिन वर्जित माना गया है, क्योंकि यह दिन पूरी तरह से सात्विकता और भक्ति को समर्पित होता है.

चैत्र पूर्णिमा के दिन स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए. गंदे या अशुद्ध कपड़े पहनने के बजाय साफ और संभव हो तो नए वस्त्र धारण करें. इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. इस दिन घर में शांति और सौहार्द बनाए रखना भी जरूरी है. झगड़ा, विवाद या कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मकता बढ़ती है.

वहीं, भगवान हनुमान की पूजा इस दिन अत्यंत फलदायी मानी जाती है. हनुमान चालीसा का पाठ, दीपदान और प्रसाद अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि और संकटों से मुक्ति मिलती है. इस पावन अवसर पर सच्चे मन से की गई भक्ति हर मनोकामना को पूर्ण करने की शक्ति रखती है.

Tags:Chaitra PurnimaChaitra Purnima special tipChaitra Purnima special puja tipGoddess LakshmiGoddess Lakshmi worship tiplatest newstop newsChaitra Purnima pujaChaitra Purnima dos and donts

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.