☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जलेबी समोसा को लेकर आखिर क्यों सरकार को जारी करनी पड़ गई गाइडलाइन, पढ़ें इस रिपोर्ट में

जलेबी समोसा को लेकर आखिर क्यों सरकार को जारी करनी पड़ गई गाइडलाइन, पढ़ें इस रिपोर्ट में

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): जलेबी समोसा भारत का एक ऐसा नाश्ता है जो हर कोई खाना पसंद करता है. चाहे सुबह का नाश्ता हो या फिर शाम का नाश्ता सभी की पहली पसंद यही होती है. भले ही समोसे को तलने में काफी ज्यादा तेल का उपयोग किया जाता है वहीं जलेबी में काफी ज्यादा चीनी की मात्रा होती है लेकिन फिर भी लोग टेस्ट के आगे स्वास्थ्य से समझौता कर लेते है और बिना कुछ सोचे समझे पेट भर नाश्ता करते है. लेकिन अब लोगों को इस पर विचार करना होगा क्योंकि सरकार की ओर से एक गाइडलाइन जारी की गई है.

लोगों को इस बात की जानकारी जरूर होनी चाहिए कि वह क्या खा रहे है

आपको बताये कि सरकार की ओर से एक फरमान जारी किया गया है जिसमे यह बात कही गई है कि लोगों को इस बात की जानकारी जरूर होनी चाहिए कि वह क्या खा रहे हैं और उसको खाने से उन्हें कितना नुकसान और कितना फ़ायदा होगा. यानि अब जलेबी समोसा बेचने से पहले ग्राहक को यह बताना पड़ेगा कि जो वह बेच रहे है उसको खाने से उनके ग्राहकों के स्वास्थ्य पर इसका कितना बुरा असर पड़ेगा.

ऐसे दुकानदार के लिए जारी हुआ है निर्देश

अगर आप ये सोच रहे हैं कि हर हलवाई की दुकान या होटल में आपको ये चेतावनी का बोर्ड दिखेगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. सरकार की ओर से ये केवल केंद्रीय मंत्रालयों, सरकारी विभागों और सेंट्रल इंस्टीट्यूट की कैंटीन में ही देखने को मिलेगा.

पढ़े इसके पीछे की वजह 

अब बहुत से लोगों के मन में सवाल उठेगा कि आखिर सरकार की ओर से इस तरह की गाइडलाइन जारी करने की जरूरत क्यों पड़ गई. आपको बता दें कि जिस तरह से मधुमेह और दिल की बीमारी बढ़ रही है, अब सरकार जंक फूड को सबसे बड़ा करण मान रही है. इसको लेकर यह निर्देश जारी किया गया है ताकि लोगों को भी पता चले कि वह जो खा रहे हैं उससे उनके शरीर पर इसका क्या प्रभाव पड़ने वाला है.

Published at:18 Jul 2025 06:13 AM (IST)
Tags:samosa jalebi jalebi samosa samosa jalebi ban samosa & jalebi samosa jalebi news chai samosa jalebi samosa jalebi meme samosa jalebi video samosa jalebi rumor samosa and jalebi jalebi and samosa samosa jalebi banned samosa jalebi par ban jalebi samosa news samosa jalebi warning samosa jalebi cartoon dont eat samosa jalebi samosa u0026 jalebi samosa jalebi calories fake news samosa jalebi samosa jalebi fake news samosa and jalebis samosa aur jalebi ban samosa jalebi news todayNational news Trending news Viral news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.