✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

गिरिडीह जेल में डीसी-एसपी ने की औचक छापेमारी , कैदियों के वार्ड से मिला तंबाकू

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:44:25 AM

गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में बीती देर रात गिरिडीह के मोहनपुर स्थित केंद्रीय कारा (कारा) में छापेमारी की गई. जेल में छापेमारी के बाद पूरे जेल में हड़कंप मच गया. रात डेढ़ बजे शुरू हुई यह छापेमारी करीब दो घंटे तक चली. इस दौरान पूरे जेल परिसर समेत हर वार्ड में सघन छापेमारी की गई. इस दौरान कई वार्डों से खैनी और तंबाकू मिले लेकिन कोई अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई . डीसी-एसपी ने मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को सचेत रहने की चेतावनी देते हुए कहा कि लोग कैदियों को लेकर सचेत रहे. 

कुछ दिनों से जिला प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि गिरिडीह के केंद्रीय कारा में आपत्तिजनक सामग्री की सप्लाई की जा रही है, इसी सूचना के बाद डीसी-एसपी के नेतृत्व में यह छापेमारी अभियान चलाया गया. इस छापेमारी अभियान में कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे.

रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक

Tags:DC-SPGiridih jailraidjail superintendentgiridih news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.