☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

तेजस्वी ने डुबाई लुटिया, लालू परिवार में भगदड़, एक के बाद एक सभी बेटियों ने छोड़ा घर  

तेजस्वी ने डुबाई लुटिया, लालू परिवार में भगदड़, एक के बाद एक सभी बेटियों ने छोड़ा घर  

पटना(PATNA): बिहार की सत्ता में अपना कद रखने वाले लालू परिवार के हाथ से पहले सत्ता खिसकी और अब पूरा परिवार बिखरने लगा है. परिवार और पार्टी में टूट और बिखराव का आरोप तेजस्वी यादव पर लगा है. जिसके बाद सवाल खड़ा होने लगा कि क्या तेजस्वी अपने सलाहकार के चक्कर में आकर पार्टी और परिवार दोनों से हाथ धो रहे है या फिर तेजस्वी खुद लालू के बाद अपने इशारे पर घर और पार्टी को चलाने की कोशिश कर रहे है. अब रोहिणी के आरोप के बाद सवालों के घेरे में तेजस्वी यादव भी है.

दरअसल कुछ महीने पहले तेज प्रताप यादव को एक तस्वीर वायरल होने के बाद पार्टी और परिवार से बेदखल किया गया. इसके बाद तेज प्रताप ने कुछ जयचंद का नाम लिया. जिसमें संजय यादव की चर्चा सबसे अधिक रही. तेज प्रताप ने चुनाव से पहले ही बड़ा आरोप लगाया की अब पार्टी लालू के राह से भटक गई है और कुछ लोगों के कब्जे में है. अब इस पार्टी में  गरीब दलित की नहीं बल्कि धनबल वालों की चल रही है. इस बयान के बाद कई लोगों ने आरोप लगाया कि तेज प्रताप खुद गलत है और आरोप तेजस्वी पर लगाया है.

लेकिन अब चुनाव के परिणाम के बाद रोहिणी आचार्य ने भी घर छोड़ दिया है. इसके बाद गंभीर आरोप तेजस्वी के साथ संजय यादव और रमीज पर लगाया है. रोहिणी वही बेटी है जिसने लालू की किडनी खराब होने के बाद अपनी किडनी दे कर पिता की जान बचाई थी. लेकिन अब किडनी को लेकर भी सवाल खड़ा कर दिया गया. भावुक पोस्ट में रोहिणी ने लिखा है कि भगवान किसी भी घर में रोहिणी जैसी बेटी ना दे. उन्होंने आगे लिखा कि कोई भी बेटी अपने पिता को भाई के रहते हुए किडनी ना दे नहीं तो इसी तरह का हाल होगा. उनकी किडनी को गंदी किडनी कहा गया है.

अब इस पूरे बवाल की चर्चा थी ही इस बीच अब खबर सामने आई है कि लालू की छोटी बेटी आवास से निकल कर दिल्ली के लिए रवाना हुई है. उनकी छोटी बेटी राज लक्ष्मी भी घर छोड़ कर चली गई है. ऐसे में अब सवाल सवाल खड़ा होने लगा की आखिर क्या तेजस्वी यादव घर और पार्टी दोनों की लुटिया डूबा रहे है.                         

Published at:16 Nov 2025 02:11 PM (IST)
Tags:Tejashwi drowned Lootia Lalu family went into a stampede one by one all the daughters left the house.lalu pariwar lalu pariwar lalu yadav pariwar lalu parivar se lalu parivar song lalu parivar sacams bittu mishra lalu parivar se lalu parivar song tuntun yadav lalu kyu pariwar se naraj rohini acharya lalu yadav lalu prasad yadav lalu family rohini acharya pariwar se kyu naraz lalu corruption case lalu prasad yadav wife lalu family rare photos lalu yadav news lalu yadav sons lalu prasad yadav comedy lalu prasad yadav speech lalu prasad yadav voting lalu prasad yadav familyrohini on lalu family rohini on lalu yadav lalu yadav rohini acharya rohini acharya on lalu yadav lalu yadav daughter rohini acharya rohini acharya kidney donation to lalu rohini on rjd rohini acharya latest rohini leaves home rohini viral video rohini acharya live rohini acharya rohini acharya latest news rohinia charya rohini acharya family rohini acharya chappal rohini acharya left rjd rohini acharya latest update rohini vs tejashwi rohini acharya leave rjd rohini acharya news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.