✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

SSC Phase 13 Vacancy: 10वीं-12वीं और ग्रेजुएट्स पास के लिए बेहतरीन मौका, SSC ने 2402 पदों पर निकाली बंपर भर्ती,जल्दी करें अप्लाई

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:20:16 AM

TNP DESK- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 10वीं 12वीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.  आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू हो गई है, वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 23 जून 2025 तक है. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार  मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं 12वीं कक्षा पास और मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होनी. 

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की  न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी. 

आवेदन शुल्क (Application Fee)

जनरल, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क नहीं लगेगा. 

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर होगा. लिखित परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी.  जिसमें 2 अंक के 100 MCQs प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा. परीक्षा में 0.50 अंक निगेटिव मार्किंग के लिए है.

ऐसे करें आवेदन :

पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं

अब होम पेज पर दिए गए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें

रजिस्ट्रेशन करके एप्लीकेशन फाॅर्म भरें

इसके बाद मांगे गए डाॅक्यूमेंट्स अपलोड करें

अंत में फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें

अब फॉर्म का एक प्रिंटआउट लेकर रखें 

Tags:SSC Phase 13 Recruitment 2025SSC Phase 13 VacancySSC recruitment 2025SSC notificationJob recruitmentJob vacancy in sscSSC new vacancyJob alertJob opportunityJobsNew jobSarkari NaukriGovernment job

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.