☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक के धोखाधड़ी करने का आरोप

पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक के धोखाधड़ी करने का आरोप

टीएनपी डेस्क: पंजाब नेशनल बैंक से 13,850 करोड़ रुपये लोन के धोखाधड़ी का आरोपी हीरा कोराबारी मेहुल चोकसी पुलिस के गिरफ्त में आ गया है. बेल्जियम पुलिस ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और ED के कहने पर बेल्जियम के एक अस्पताल से शनिवार को मेहुल चौकसी को गिरफ्तार किया. फिलहाल मेहुल चौकसी अभी जेल में है. अब जल्द ही मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी की जाएगी.

दरअसल, मेहुल चोकसी कैंसर के इलाज के बहाने बेल्जियम पहुंचा था और वहां से वह स्विट्जरलैंड भागने की  फिराक में था. लेकिन इससे पहले ही वह भारतीय एजेंसियों के जाल में फंस गया. वहीं, भारतीय जांच एजेंसियां मेहुल की हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी हुई थी. ऐसे में जैसे ही मेहुल के स्विट्जरलैंड भागने की बात सामने आई वैसे ही भारतीय एजेंसियों ने बेल्जियम जांच एजेंसियों को अलर्ट कर दिया और मुंबई कोर्ट से जारी अरेस्ट वारंट समेत मेहुल से जुड़े सारे दस्तावेज बेल्जियम जांच एजेंसियों को भेज दिए. जिसके बाद बेल्जियम की सुरक्षा एजेंसियों ने मेहुल चोकसी को गिरफ्तार कर लिया.

बता दें कि, साल 2018 में पंजाब नेशनल बैंक में 13,850 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था. जो सबसे बड़ा वित्तीय धोखाधड़ी का मामला था. इस घोटाले में हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी और उसका भतीजा नीरव मोदी शामिल था. घोटाले की शुरुआत साल 2011 से बैंक द्वारा जारी फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए की गई थी जो सात साल यानी 2018 तक चली. इस घोटाले से पीएनबी के शेयर्स में भारी गिरावट भी आ गई थी. निवेशकों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था.  

वहीं, इस मामले में सीबीआई और ईडी मेहुल चोकसी के खिलाफ मुकदमा चला रही है. साल 2018 में PNB घोटाला सामने आने से पहले ही मेहुल और नीरव मोदी भारत छोड़ चुके थे. चोकसी ने घोटाले के सामने आने से पहले ही भारत छोड़ एंटीगुआ जाने की प्लानिंग कर ली थी. जिसके लिए उसने एंटीगुआ की नागरिकता भी ले ली थी. वहीं, साल 2021 में डोमिनिका में मेहुल चोकसी को पकड़ लिया गया था. लेकिन 51 दिन जेल में गुजरने के बाद मेहुल चोकसी को ब्रिटिश क्वीन की प्रिवी कौंसिल से राहत मिल गई थी.

 

Published at:14 Apr 2025 06:09 AM (IST)
Tags:mehul choksi arrestedmehul choksimehul choksi extraditionmehul choksi scammehul choksi arrested dominicamehul choksi latest newsmehul choksi arrested in belgiummehul choksi arrestmehul choksi pnb scammehul choksi case studymehul choksi dominicamehul choksi in pnb scammehul choksi arrested from belgiummehul choksi newsmehul choksi fraudmehul choksi updatesmehul choksi 2025mehul choksi caseमेहुल चोकसी गिरफ्तार मेहुल चोकसी मेहुल चोकसी का प्रत्यर्पण मेहुल चोकसी घोटाला मेहुल चोकसी डोमिनिका में गिरफ्तार मेहुल चोकसी ताजा खबर मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी मेहुल चोकसी पीएनबी घोटाला मेहुल चोकसी केस स्टडी मेहुल चोकसी डोमिनिका पीएनबी घोटाले में मेहुल चोकसी मेहुल चोकसी को यहां से गिरफ्तार किया गया बेल्जियम मेहुल चोकसी समाचार मेहुल चोकसी लापता मेहुल चोकसी धोखाधड़ी मेहुल चोकसी अपडेट मेहुल चोकसी पासपोर्ट मेहुल चोकसी 2025 मेहुल चोकसी मामलाmehul choksi belgiummehul choksi missingmehul choksi case arrested todayमेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार मेहुल चोकसी गिरफ्तार मेहुल चोकसी बेल्जियम से गिरफ्तार मेहुल चोकसी पीएनबी घोटाले में मेहुल चोकसी बेल्जियम मेहुल चोकसी मामले में आज गिरफ्तार
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.