☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आत्मघाती हमले से फिर दहला पाकिस्तान, सुसाइड बॉम्बर्स ने मचाया आतंक, कई हताहत होने की खबर

आत्मघाती हमले से फिर दहला पाकिस्तान, सुसाइड बॉम्बर्स ने मचाया आतंक, कई हताहत होने की खबर

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बड़ी खबर पाकिस्तान से सामने आ रही है. जहां बलूचिस्तान प्रांत में नोकुंदी स्थित फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) मुख्यालय के पास रविवार (30 नवंबर) रात लगभग 9 बजे फिदायीन हमला हुआ. यह हमला उस हाई-सिक्योरिटी कंपाउंड पर किया गया, जहां रेको डिक (Reko Diq) और सैंडक खनन परियोजनाओं से जुड़े विदेशी विशेषज्ञों, इंजीनियरों और स्टाफ के लिए आवास एवं कार्य-स्थल की व्यवस्था की गई है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि छह हमलावरों ने हेडक्वार्टर पर हमला किया, जिसमें एक हमलावर ने मेन गेट पर खुद को उड़ा लिया. फ्रंटियर कॉर्प्स बलूचिस्तान साउथ के एक प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में कम से कम तीन आतंकवादियों को मार गिराया. यह रिपोर्ट डॉन ने पब्लिश की थी.

सूत्रों के अनुसार, बलूच उग्रवादी समूह ने पहले पांच बड़े धमाके किए और उसके बाद सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने ली है. संगठन के प्रवक्ता मेजर ग्वाहरम बलूच ने बयान जारी कर बताया कि हमला BLF की सादो ऑपरेशनल बटालियन (SOB) ने अंजाम दिया.

हमले में हताहतों की आधिकारिक संख्या अभी सामने नहीं आई है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, चगाई जिले के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. जिस क्षेत्र में हमला हुआ, उसे पाकिस्तान सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी “सबसे सुरक्षित” विदेशी निवेश परियोजनाओं में से एक के रूप में प्रचारित करती थी, जिससे यह हमला और भी गंभीर माना जा रहा है.

Published at:01 Dec 2025 05:28 AM (IST)
Tags:PakistanPakistan terrorismPakistan suicide attackTehreek-i-Taliban Pakistan attack in pakistanTehreek-i-Taliban Pakistanपाकिस्तानपाकिस्तान आतंकवादपाकिस्तान में सुसाइड ब्लास्टतहरीक-ए- तालिबान पाकिस्तानpakistan suicide attack suicide bomb attack on pakistan force pakistan attack pakistan border attack suicide attack peshawar suicide attack suicide attack peshawar suicide attack quetta attack on pakistan army ttp attack pakistan suicide bomb blast in pakistan islamabad suicide attack ttp new attack in pakistan terror attack in pakistan ttp attack on pakistan pakistan terror attack attack on pakistan force ttp attacks pakistan pakistan terrorist attack terrorist attack pakistan
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.