☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

तीसरी सोमवारी को बासुकीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

तीसरी सोमवारी को बासुकीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

दुमका (DUMKA) : सावन महीने के तीसरे सोमवार को बासुकीनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. जिसे देखते हुए दुमका जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसको लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार, एसडीओ कौशल कुमार मेला क्षेत्र में लगातार नजर बनाए हुए हैं. श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास द्वारा सहित सभी प्रमुख स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. सावन महीने के तीसरी सोमवारी को भागलपुर के बरारी स्थित गंगा घाट से हंसडीहा के रास्ते काफी संख्या में डाक बम  बासुकीनाथ मंदिर पहुंच रहे हैं, जिसको देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. दुमका डीडीसी अनिकेत सचान ने बताया कि बासुकीनाथ धाम आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका भरपूर ख्याल रखा जा रहा है.

वहीं सावन माह के तीसरी सोमवारी के महत्व को लेकर पंडा धर्म रक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा ने बताया कि धर्म ग्रंथो के अनुसार भोलेनाथ को पति रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने सावन माह में तपस्या आरंभ किया था और तीसरी सोमवारी को ही भगवान शिव ने दर्शन देकर माता पार्वती को अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया था जिसको देखते हुए इस सोमवारी का विशेष महत्व है.

Published at:28 Jul 2025 07:38 AM (IST)
Tags:Basukinath Dhambasukinath dham basukinath dham 🙏 baba basukinath dham basukinath dham 2023 basukinath dham live basukinath dham yatra basukinath dham mandir basukinath baba dham deoghar basukinath dham basukinath dham ki yatra jai baba basukinath dham new video basukinath dham baba basukinath dham mandir basukinath dham mandir vlog baba basukinath dham deoghar baba basukinath dham rahasya basukinath baba dham yatra baba basukinath dham jharkhand basutinath dham basukinath dham dumka jharkhand
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.