☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां योजना के लाभुकों के लिए आ गई खुशखबरी! इस दिन से खाते में 16वीं किस्त आने की उम्मीद

मंईयां योजना के लाभुकों के लिए आ गई खुशखबरी! इस दिन से खाते में 16वीं किस्त आने की उम्मीद

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड  की 50 लाख से ज्यादा महिलाओं को लंबे इंतज़ार के बाद जल्द ही एक अच्छी खबर मिलने वाली है. सरकार जल्द ही मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त जारी करने जा रही है. इस बार महिलाओं के बैंक खातों में ₹2,500 से ₹5,000 तक की रकम भेजी जाएगी. नवंबर माह की राशि नहीं मिलने से सभी लाभुक अब बेसब्री से दिसंबर का इंतज़ार कर रही हैं. विभागीय सुत्रों की मानें तो 16वीं किस्त दिसंबर के दूसरे हफ़्ते में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी. इसका मतलब है कि महिलाओं को दिसंबर के दूसरे हफ़्ते तक ₹2,500 मिलने की पूरी उम्मीद है. सरकार ने एक बार फिर DBT सिस्टम के ज़रिए सीधे बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. जिन महिलाओं को पिछली बार पेमेंट मिलने में दिक्कत हुई थी, उन्हें इस बार बकाये राशि के साथ दो किस्तों के साथ भुगतान किया जाएगा.

इन महिलाओं को मिलेंगे ₹5,000

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, कुछ महिलाओं को 16वीं किस्त में ₹5,000 मिलेंगे. यह फायदा उन महिलाओं को दिया जाएगा जिन्हें पिछली (15वीं) किस्त का पैसा नहीं मिला था. सरकार ने यह भी पक्का किया है कि कोई भी योग्य महिला इस योजना से वंचित न रहे. इस बीच, जिन महिलाओं को रेगुलर पेमेंट मिल रहा है, उन्हें भी इस बार उनके खातों में ₹2,500 मिलेंगे.

आधार-DBT लिंकिंग क्यों ज़रूरी है?

पिछली किस्त में जिन महिलाओं के खाते आधार या DBT से लिंक नहीं थे, उनका पैसा अटक गया था. इसलिए, सरकार ने इस बार साफ तौर पर कहा है कि सभी लाभार्थी जल्द से जल्द अपने बैंक खातों को आधार से लिंक करवा लें. इससे पेमेंट प्रोसेस तेज़ और ज़्यादा ट्रांसपेरेंट होगा.

जानिए कौन महिलाएं उठा सकती हैं मंईयां योजना का लाभ

  • महिला की उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए.
  • परिवार की कुल सालाना इनकम ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए.
  • महिला के नाम पर एक बैंक खाता होना ज़रूरी है, जो आधार से लिंक हो और जिसमें DBT चालू हो.
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए.

     

 

Published at:05 Dec 2025 11:20 AM (IST)
Tags:maiyan samman yojna maiya samman yojna maiya samman yojna 2500 maiya samman yojna rashi maiya samman yojna sudhar maiya samman yojna jharkhand maiya samman yojna new update jharkhand maiyaa samman yojna maiya samman yojna new instalment mukhymantri maiya samman yojna maiya samman yojana maiya samman yojna form fil up maiya samman yojna kab milega maiya samman yojna pachva kist maiya samman yojna 9th instalment maiya samman yojna jharkhand sarkar maiya samman yojana form maiya samman yojana 2500maiya samman yojana ka 16th kist maiya samman yojana 16th kist kab aayega maiya samman yojana 16th kist kab milega maiya samman yojana 16 kist maiya samman yojana 15 kist maiya samman yojana 16 kist date maiya samman yojana 16 kist kab aaega maiya samman yojana 16 kist kab milega maiya samman yojana 16th installment date maiya samman yojana 16 kist release date maiya samman yojana 15 kist kab aaega maiya samman yojana ka 16 kist kab aayega maiya samman yojana 16th installment update maiya samman yojana update maiya samman yojana dbt update maiya samman yojana latest update mainiyan samman yojana update maiya samman yojana new update
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.