☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: पटना एयरपोर्ट पर गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले के रूट में घुस गई गाड़ी

BREAKING: पटना एयरपोर्ट पर गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले के रूट में घुस गई गाड़ी

पटना(PATNA):पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी चूक सामने आई है.आज जब अमित शाह सरायरंजन जाने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंच रहे थे, तभी उनके काफिले के रूट में अचानक एक चारपहिया वाहन घुस गया.

क्या हुआ था घटना स्थल पर

वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि पटना एयरपोर्ट के ठीक पहले अमित शाह का काफिला पहुंच रहा था. तभी अचानक एक फोर-व्हीलर गाड़ी उसी रूट पर आ गई.मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने जब यह देखा तो तुरंत चिल्लाना शुरू कर दिया और गाड़ी को किनारे कराया. इसके बाद अमित शाह का काफिला उस गाड़ी के बगल से निकलकर एयरपोर्ट के भीतर पहुंचा.

सुरक्षा पर उठे सवाल

यह घटना उस समय हुई जब शाह एक निजी होटल से निकलकर एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे.आमतौर पर ऐसे समय में पूरा रूट अलर्ट पर रहता है, लेकिन इसके बावजूद इस गाड़ी को काफिले वाले रास्ते पर आने कैसे दिया गया, यह बड़ा सवाल बन गया है.

जांच की तैयारी

सुरक्षा में इस चूक के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए है. सूत्रों के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि आखिर रूट क्लियरेंस के बावजूद गाड़ी कैसे वहां तक पहुंच गई.

Published at:27 Sep 2025 07:04 AM (IST)
Tags:amit shah breaking news amit shah patna news patna amit shah news amit shah patna latest news patna breaking news amit shah patna amit shah in patna amit shah reaches patna amit shah latest news amit shah patna visit amit shah patna daura amit shah patna today amit shah patna video amit shah patna rally amit shah patna event amit shah news amit shah speech patna amit shah patna speech amit shah in patna today amit shah patna welcome amit shah in patna bihar amit shah patna airport
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.