☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING:भाजपा नेता पर दिनदहाड़े गोलीबारी,हालात गंभीर, देखिए फायरिंग का LIVE VIDEO 

BREAKING:भाजपा नेता पर दिनदहाड़े गोलीबारी,हालात गंभीर, देखिए फायरिंग का LIVE VIDEO 

भागलपुर(BHAGALPUR):बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भागलपुर से बड़ी खबर सामने आई है.बरारी थाना क्षेत्र के टीएनबी लॉ कॉलेज गली के पास आज दिनदहाड़े भाजपा नेता विवेकानंद प्रसाद उर्फ बबलू यादव पर जानलेवा हमला किया गया है.बताया जा रहा है कि बबलू यादव अपने घर की छत पर टहल रहे थे तभी सुर्खिकल निवासी सूरज तांती अपने साथियों के साथ हथियार लेकर वहां पहुंचा और उन पर दो राउंड फायरिंग की.गोली लगने से भाजपा नेता बबलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए है.उन्हें तत्काल मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

घटना के पीछे पुराना विवाद

घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है.कुछ दिन पहले पास के फल दुकानदार देवानंद और सूरज तांती के बीच झगड़ा हुआ था जिसकी जानकारी बबलू यादव ने स्थानीय थाना को दी थी.बताया जा रहा है कि पुलिस ने उस वक्त देवानंद को गिरफ्तार कर लिया था. इसी का बदला लेने के लिए सूरज तांती ने आज बबलू यादव पर हमला कर दिया.

घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद

घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. पुलिस फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई.

Published at:24 Oct 2025 10:50 AM (IST)
Tags:firing video live video desi katta firing video bhojpuri dance firing video army lover video firing indian army lover video status trending video army lover video status video test firing army firing viral video satisfying video another in the fire live patna firing 4k video pistol firing punjab firing viral youtube video viral videos trending video memes fireplace live live streaming nina live deshbhakti video song patna firing news bihar firing news viral video today 12 bore gun firingTrending news Viral news Bihar
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.