✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Big Breaking: छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़, 8 नक्सलियों को मार गिराया गया, जानिए 2025 में अब तक कितने नक्सली मारे गए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:01:36 PM

रायपुर - नक्सलियों के खिलाफ केंद्र सरकार के सहयोग से राज्यों में ऑपरेशन चल रहे हैं. छत्तीसगढ़ में यह ऑपरेशन तेजी से चल रहा है. नक्सल प्रभावित बीजापुर संभाग में नक्सलियों का गढ़ है जहां सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच अक्सर मुठभेड़ होती रहती है. यहां बहुत बड़ा जंगली क्षेत्र है. धीरे-धीरे नक्सलियों की जड़ कमजोर होती जा रही है.ताजा मुठभेड़ में आठ नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं.

शनिवार को हुई मुठभेड़ में नक्सलियों के ऊपर भारी पड़े सुरक्षा बल

शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन चल रहा था.इसी बीच बीजापुर जिले के गंगालुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है. बताया जा रहा है कि अपने को घिरता देख नक्सलियों का जत्था सुरक्षा बलों पर फायरिंग करना शुरू किया. जवाबी कार्रवाई में सैकड़ों राउंड गोलियां चली. इस मुठभेड़ में आठ नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है. सभी के शव भी बरामद किए गए हैं. इसके अलावा बीजीएल लांचर और इंसास राइफल भी बरामद हुए हैं.

Tags:ChhattisgarhNaxalite encounterNaxalite encounter in ChhattisgarhPoliceNaxliencounter8 Naxalites killed

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.