✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी कार्रवाई: स्पेशल ड्राइव चलाकर एक ही रात पुलिस ने 20 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, थानों में मची रही खलबली

BY - Vinita Choubey CE

Published at: 07 May 2025 06:15 PM (IST)

बड़ी कार्रवाई: स्पेशल ड्राइव चलाकर एक ही रात पुलिस ने 20 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, थानों में मची रही खलबली

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अपराध पर नियंत्रण को लेकर स्पेशल ड्राइव चलाकर एक ही रात पुलिस ने 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई रामगढ़ जिले के हर थाना पुलिस की ओर से की गई है. आपको बताते चलें कि विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने एक ही रात 20 वारंटियों और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस महानिरीक्षक उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र बोकारो के आदेश के आलोक में मंगलवार की रात बजे से बुधवार की सुबह करीब छह बजे तक फरार अभियुक्तों और वारंटियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की ओर से सभी थाना और ओपी प्रभारियों को विशेष अभियान के लिए निर्देश दिया गया था. रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं डीएसपी मुख्यालय को अभियान के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

विशेष अभियान में रामगढ़ थाना से दो, रजरप्पा थाना से तीन, मांडू थाना से एक, कुज्जू ओपी से दो, वेस्ट बोकारो ओपी से चार, पतरातू थाना से तीन, भुरकुंडा ओपी से एक, बरकाकाना ओपी से एक, भदानीनगर ओपी से एक, बरलंगा थाना से एक और गोला थाना से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को पुलिस ने बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Tags:Big actionPolice arrested 20 accused in one nightspecial drivejharkhand newsramgarh news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.