☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

राजद में शामिल हुए अभिनेता खेसारीलाल यादव, लालू यादव से लिया आशीर्वाद

राजद में शामिल हुए अभिनेता खेसारीलाल यादव, लालू यादव से लिया आशीर्वाद

पटना(PATNA): भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने आज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता ग्रहण की. पटना में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ पार्टी जॉइन की. इस मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से आशीर्वाद लेने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष मंगली लाल मंडल और वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी की उपस्थिति में खेसारी लाल पार्टी में शामिल हुए.

तेजस्वी यादव ने खेसारी लाल और उनकी पत्नी का पत्रकारों से परिचय कराते हुए कहा कि राजद परिवार में उनका स्वागत है. वहीं, खेसारी लाल यादव ने कहा कि वे समाज और परिवार के अच्छे निर्माण के लिए काम करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव बिहार के युवाओं की आवाज हैं, जो बेरोजगारी खत्म करने की दिशा में काम कर रहे हैं.”

खेसारी लाल यादव ने कहा कि उन्हें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेजस्वी यादव का हमेशा आशीर्वाद मिलता रहा है. उन्होंने इच्छा जताई कि “अब बिहार ऐसा बने कि गुजरात और बंगाल के लोग यहां आकर काम करें.”

तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद का लक्ष्य है कि बिहार के युवाओं को राज्य में ही रोजगार मिले, किसानों की आमदनी बढ़े और स्वास्थ्य व्यवस्था सशक्त बने.

 

 

Published at:16 Oct 2025 02:47 PM (IST)
Tags:Actor Khesarilal Yadav joins RJD seeks blessings from Lalu Yadavkhesari lal yadav rjd khesari lal yadav rjd song khesari lal yadav in rjd rjd song khesari lal yadav khesari lal yadav khesari lal yadav के rjd में आने पर बड़ा ऐलान khesari lal yadav wife khesari lal yadav news khesari lal yadav song khesari lal yadav hits khesari lal yadav live jwala khesari lal yadav khesari lal yadav movie khesari lal yadav vivad khesari lal yadav on wife khesari lal yadav ka gana khesari lal yadav ke gana khesari lal yadav ki wife khesari lal yadav ka ghar
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.