टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आजकल चाहे बैंकिंग का कोई काम हो या सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो, स्कूल कॉलेज में एडमिशन कराना हो.हर जगह आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. ऐसे में जहां आधार कार्ड का महत्व बढ़ा है तो वही , इसके गलत इस्तेमाल का भी डर लोगों के मन में हमेशा बना रहता है.अगर आपको भी इस बात का डर है कि आपके आधार कार्ड का कहीं गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है, तो UIDAI ने इसका ध्यान रखते हुए लोगों की परेशानी का समाधान निकाला है और आधार लॉक फीचर ऑफर किया है, जिसकी मदद से आप जरूरत पड़ने पर अपने आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक कर सकते है.
UIDAI ने ऑफर किया है फीचर
आपको बता दे कि UIDAI हमेशा यह कोशिश करता है कि उसके लाभुको को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो और कोई भी मुश्किल में वह ना पड़े.आमतौर पर देखा जाता है कि जिस तरीके से आजकल साइबर ठगी बढ़ी है और अपराध बढ़ा है उसमे दूसरे के आधार कार्ड को लेकर लोग अपराध करते है या गलत काम करते है और निर्दोष आधार कार्ड यूजर मुश्किल में पड़ जाते है.इसको ध्यान में रखते हुए UIDAI ने ये फीचर को ऑफर किया है.
क्या है आधार लॉक फीचर
अब चलिए आपको बता देते है कि आधार लॉक फीचर आखिर है क्या,तो आपको बता दें कि आप जरूरत पड़ने पर अगर आपको खतरा महसूस होता है अगर आप यह महसूस कर रहे है आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हो सकता है या किया जा रहा है तो आप इसको लॉक करवा सकते है.आधार लॉक होने के बाद आपके आधार नंबर से किसी भी तरह का प्रमाणीकरण प्रक्रिया नहीं हो सकती है.जिसमे फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन, ओटीपी के जरीये होने वाला सत्यापन पूरी तरह से बंद हो जाएगा.UIDAI की इस सुविधा से लाखों करोड़ लोगों को लाभ होने वाला है जो अपने आधार को सुरक्षित रखना चाहते है और केवल जरूरत पड़ने पर इसे सक्रिय करना चाहते है.
पढ़ें कैसे होगा काम
अब बता दें कि अगर आपको जरूरत नहीं है तो आप अपने आधार को लॉक कर सकते है.जिसके बाद आधार नंबर से होने वाली सभी तरह की प्रमाणीकरण सेवन बंद कर दी जाती है.जिसमें बायोमेट्रिक और ओटीपी आधार वेरिफिकेशन भी है.हलांकि वर्चुअल आईडी के जारी सेवन चलती है.आईडी (VID)आस्थाई 16 अंकों का नंबर होता है जो आपके आधार से जुड़ा रहता है जिन सेवाओं में भी VID स्वीकार क किया जाता है वहां आधार लॉक होने के बावजूद काम किया जा सकता है.
इस तरह ऑनलाइन हो जाएगा आधार लॉक
आप ऑनलाइन भी अपने आधार को लॉक करवा सकते है. ऐसा करने के लिए आपको सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, इसके बाद पोर्टल पर जाकर आधार लॉक और अनलॉक सेक्शन को खोलना होगा, जहां आपको आधार लॉक करने का विकल्प दिया जाएगा.यहां आपको आधार लॉक के ऑप्शन को चुनना है और वहां मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना है. वेरिफिकेशन के ओटीपी मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा, जिसे आप mAadhaar ऐप से TOTP का इस्तेमल किया जा सकता है प्रोसेस पूरा होते ही आधार लॉक हो जाता है.
