☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पंचतत्व में विलीन हुए गुरु जी, ऐसे ही नहीं बन गए 'शिव चरण मांझी' से दिशोम गुरु शिबू सोरेन

पंचतत्व में विलीन हुए गुरु जी, ऐसे ही नहीं बन गए 'शिव चरण मांझी' से दिशोम गुरु शिबू सोरेन

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड आंदोलन के महानायक, समाज सुधारक व पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन हो गए. उनके जाने से भारतीय राजनीति के एक गौरवशाली और संघर्षशील युग का अंत हो गया. शिबू सोरेन, जिन्हें आज देश और खासकर झारखंड की जनता 'दिशोम गुरु' यानी 'जनजातीयों के गुरु' के नाम से जानती है, वह केवल एक राजनेता नहीं बल्कि एक युगद्रष्टा, एक आंदोलनकारी और एक सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे. उनके जाने से झारखंड की राजनीति, समाज और आत्मा का एक स्तंभ टूट गया. वे भले ही आज हमारे बीच न हों, लेकिन उनकी विरासत, विचार और विजन हमेशा जीवित रहेंगे.

शिबू सोरेन के विचारधारा ने बनाया झारखंड का सबसे बड़े नेता

जब भी झारखंड के इतिहास और राजनीति की बात होती है, तो एक नाम जो बिना किसी झिझक के सबसे पहले लिया जाता है, वह है शिबू सोरेन, जिन्हें लोग सम्मानपूर्वक 'दिशोम गुरु' कहते हैं. उनका जीवन सिर्फ़ एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक आंदोलनकारी, एक जननेता और एक क्रांतिकारी सोच का प्रतीक रहा है. उनका संघर्ष, उनकी विचारधारा और जनता से उनका सीधा जुड़ाव उन्हें झारखंड का सबसे बड़ा नेता बनाता है.

पिता की हत्या के बाद महाजनी प्रथा और सूदखोरी के खिलाफ लड़ी बड़ी लड़ाई

साहूकारों द्वारा अपने पिता की हत्या के बाद, शिबू सोरेन ने पढ़ाई छोड़कर आदिवासियों को एकजुट करने का अभियान शुरू किया, जिसके तहत वे उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते थे. साहूकारों के खिलाफ उनके द्वारा शुरू किए गए धनकटनी आंदोलन की याद आज भी रोमांचित करती है. उस दौरान मांदर की थाप पर घोषणाएँ होती थीं, महिलाएँ ज़मींदारों के खेतों से फ़सल काटने आती थीं. जबकि अन्य आदिवासी युवक धनुष-बाण से लैस होकर उनकी रक्षा करते थे. आगे चलकर यही धनुष-बाण शिबू सोरेन की राजनीतिक पहचान बन गए. बिरसा मुंडा की क्रांति अंग्रेजों के निरंकुश शासन के विरुद्ध थी, जबकि शिबू सोरेन ने आदिवासी समाज के शोषण, महाजनी प्रथा और सूदखोरी के विरुद्ध बड़ी लड़ाई लड़ी. उन्होंने स्वतंत्र झारखंड राज्य के लिए आंदोलन चलाया.

'शिव चरण मांझी' से ऐसे बने दिशोम गुरु शिबू सोरेन

शिबू सोरेन ने 1972 में ऐतिहाहासिक कदम उठाते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन किया. जिसका उद्देश्य था झारखंड को अलग राज्य की मांग, आदिवासियों की जमीन की रक्षा और बाहरी शोषण के खिलाफ संगठित संघर्ष था. शिबू सोरेन एक समाजसेवी से राजनीति के शिखर तक पहुँचे. झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, विधायक, मुख्यमंत्री, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक, उन्होंने जिस कुशलता से कई भूमिकाएँ निभाईं, वह अतुलनीय है. लगभग चार दशकों के अपने राजनीतिक जीवन में, वे लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा के भी सदस्य रहे. वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे. आदिवासियों और गरीबों के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह समर्पित शिबू सोरेन आदिवासियों के प्रिय और सम्मानित नेता थे. यह विडंबना ही है कि झारखंड गठन के गौरवशाली 25 वर्ष पूरे होने से कुछ महीने पहले ही उनका निधन हो गया, लेकिन उनके ‘आदर्श और विचार आने वाले समय में भी लोगों को प्रेरित करते रहेंगे.’

Published at:05 Aug 2025 12:24 PM (IST)
Tags:shibu soren last ritesshibu soren last rites livetejashwi reach shibu soren last ritesshibu soren lates rites todayshibu soren last ritualshibu soren's last rites in ramgarh live updatesshibu soren last videoshibu soren latest newsshibu soren tributepm modi tribute shibu sorenshibu sorenshibu soren liveshibu soren live updatesshibu soren cmshibu soren 81shibu soren legacynitish shibu sorenshibu soren ageshibu soren passes awayshibu soren state mournshibu soren newsshibu sorenshibu soren jmmshibu soren illjmm shibu sorenshibu soren ripshibu soren diesshibu soren deadshibu soren wifeshibu soren songshibu soren mautshibu soren diedshibu soren lifeshibu soren ka ilaj shurushibu soren deathshibu soren age 81shibu soren videoshibu soren partyshibu soren todayshibu soren birthcorona shibu sorenshibu soren healthshibu soren demiseshibu soren nidhanshibu soren latestshibu soren deathshibu soren death newshibu soren death:shibu soren death newsshibu soren death 2025shibu soren death liveex cm shibu soren deathshibu soren death todayshibu soren death reasonshibu soren death news liveshibu soren death news 2025death news of shibu sorenshibu soren death live updatesjharkhand cm shibu soren deathhemant soren on shibu soren deathjharkhand ex cm shibu soren deathindian politician shibu soren deathformer jharkhand cm shibu soren deathBihar newsJharkhand newsLocal news JharkhandLocal news BiharBihar latest newsJharkhand latest newsBreaking news BiharBreaking news JharkhandBihar top headlinesJharkhand top headlinesthenewspostbihar newsjharkhand newslocal newshibu soren&#x27;s last rites in ramgarh live updateslocal news" data-next-head=""/><meta name="news_keywords" content="shibu sorenlocal news"
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.