☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

4 महीना पुराने मंईयां योजना ने कैसे पलट दिया राजनीति का पासा, कांग्रेस-झामुमो को महिलाओं ने दिया सबसे ज्यादा वोट

4 महीना पुराने मंईयां योजना ने कैसे पलट दिया राजनीति का पासा, कांग्रेस-झामुमो को महिलाओं ने दिया सबसे ज्यादा वोट

रांची (RANCHI) : सिर्फ 4 महीना पुराने मंईयां सम्मान योजना ने झारखंड की राजनीति का पासा ही पलट कर रख दिया. अगस्त 2024 में मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत हुई थी. 23 नवंबर को झारखंड विधानसभा का रिजल्ट सामने आया, और अब प्रचंड बहुमत के साथ वापसी हुई है. यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि झारखंड में महिलाओं ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले गठबंधन को प्रचंड जीत दिलाई है. हेमंत सरकार की 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' ने चुनाव में अहम भूमिका निभाई. इसके साथ ही 41 लाख से ज़्यादा लोगों को मुफ़्त बिजली देने की योजना भी जीत की बड़ी वजह बनी.

महिलाओं ने हेमंत सोरेन सरकार की वापसी का समर्थन किया

दरअसल झारखंड विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उनका समर्थन हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले गठबंधन को मिला. इस जीत के साथ हेमंत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. चुनाव में 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' गठबंधन के लिए संजीवनी साबित हुई. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद मिलती है. इससे जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन के पक्ष में माहौल बना.

यह योजना इतनी कारगर साबित हुई कि इसने भाजपा को बहुत पीछे छोड़ दिया. चुनाव में भाजपा ने 'गोगो दीदी योजना' के तहत महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह देने का वादा भी किया था. लेकिन यह योजना उतनी लोकप्रिय नहीं हो सकी. 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' के कारण ही गठबंधन को इतनी बड़ी जीत मिली.

मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना

हेमंत सोरेन की वापसी का एक और बड़ा कारण 'मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना' रही. इस योजना के तहत 41 लाख से ज़्यादा लोगों के बिजली बिल माफ़ किए गए. इसके लिए कैंप लगाकर लोगों को प्रमाण पत्र दिए गए. बिजली विभाग ने लोगों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेजे.

जुलाई से शुरू हुई इस योजना का लाभ राज्य के करीब 46 लाख बिजली उपभोक्ताओं में से 41 लाख से ज़्यादा लोगों ने उठाया. आपको बता दें कि 200 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले घरों को एनर्जी चार्ज, फिक्स चार्ज और इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी नहीं देनी पड़ती. इस योजना से लोगों को काफी राहत मिली और इसका सीधा फ़ायदा महागठबंधन को मिला.

मंईयां सम्मान योजना के तहत दिसंबर से मिलेंगे 2500 रुपये

हेमंत सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि दिसंबर से मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है. इस योजना का लाभ 18 से 50 साल की महिलाएं उठा सकती हैं. इस योजना की पांचवीं किस्त दिसंबर में महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी.

 

Published at:27 Nov 2024 06:03 PM (IST)
Tags:maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandjharkhand maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojanajharkhand mukhyamantri maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojana online applymukhyamantri maiya samman yojana statusmukhyamantri maiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana teesra kist kab aaegajharkhand maiya samman yojana online applymaiya samman yojana online form kaise bharemaiya samman yojana status checkhemant sorenhemant 2.0 vloghemant cabinet 2.0creator hemant 2.0hemant cricket 2.0hemant sarakr 2.0crime patrol 2.0live hemanthemant madhacrime patrol 2.0 full episodeshemant cabinethemant cabinet 2024cm hemant sorenhemant from goddahemant soren lifehemant soren friendscriem patrol 2.0 episode 207hemant soren shapath grahanhemant cabinet ministers 2024crime patrol 2.0 story2.0 vlogvlog 2.0hemant soren shapath grahan livehemant soren oath ceremonyhemant soren oathhemant soren oath updatehemant soren takes oathhemant soren newshemant soren cabinethemant soren oath taking ceremonycongress support hemant sorenhemant soren oath takinghemant soren speechhemant soren jharkhandhemant soren news todayhemant soren to take oathkalpana sorenjharkhand cm hemant sorenhemant soren livehemant soren meet pm modihemant soren meet arvind kejriwal
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.