✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी को दिया धोखा तो बौखलाए युवक ने महिला के घर में लगा दी आग, जानिए फिर क्या हुआ

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:30:47 AM

टीएनपी डेस्क -  यह खबर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ से आई है.यहां एक युवक ने एक महिला के घर में आग लगा दी. इससे महिला समेत उसका 14 वर्षीय बेटा और एक रिश्तेदार गंभीर रूप से झुलस गए. युवक ने गुस्से में आकर यह कांड किया.

युवक का शादीशुदा महिला से चल रहा था प्रेम प्रसंग

दरअसल महिला के साथ युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी थे. लेकिन अचानक शादीशुदा महिला युवक से दूरी बनाने लगी. इससे युवक आक्रोशित हो गया. युवक ने महिला के पास जाकर दूरी का कारण जानना चाहा. लेकिन महिला ने घर का दरवाजा नहीं खोला. तब युवक पेट्रोल लेकर आया और महिला के घर की खिड़की से पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी. इस घटना में 36 वर्षीय महिला झुलस गई. उसके साथ उसका बेटा और एक रिश्तेदार जख्मी हो गये. घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची तब तक युवक फरार हो चुका था.

युवक महिला को प्रताड़ित करने लगा था

इस महिला ने पुलिस को बताया कि युवक उसे प्रताड़ित करने लगा इसलिए उसने युवक राहुल कटारे से बातचीत बंद कर दी थी. बताया जा रहा है कि युवक महिला से प्यार करता था और रिलेशनशिप में था .पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Tags:Jharkhand newsMp newsCrime newsMadhya Pradesh crime newsLove storyप्यार में धोखाPolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.