टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम लगातार लोगों को कन्फ्यूज कर रहा है, कभी न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से सिहरन महसूस हो रही है, तो कभी तापमान बढ़ने से गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे है.वहीं लगातार मौसम बदलने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढोत्तरी हुई है, तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री चढ़ चूका है. वहीं मौसम विभाग की माने आनेवाले अगले पांच दिनों में झारखंड का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री बढ़ सकता है, तो वहीं अधितमक तापमान में भी 4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है.जिससे एक बार फिर झारखंड के लोग गर्मी से बेहाल हो सकते हैं.
पढ़ें अगले एक सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 1 सप्ताह तक झारखंड के मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी रहेगा. वहीं आज यानि शुक्रवार के मौसम की बात करें तो आज झारखंड का मौसम से शुष्क बना रहेगा. दोपहर के समय कड़ी धूप खिलेगी तो वहीं शाम और सुबह के समय हल्की सिहरन महसूस हो सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमन 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.
पढ़ें अपने जिले का तापमान
आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 और 12 डिग्री रह सकता है.