✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: 3 दिसंबर से झारखंड में फिर बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:50:18 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में ठंड अपना कहर बरपा रहा है. हालंकी पिछले दो दिनों के दौरान झारखंड के तपमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है लेकिन इससे कोई असर नहीं पड़ रहा है क्योंकि ठंडी बार बर्फ़ली हवाएं लोगों की हांड कांपा रही है.मौसम विभाग की ओर से लगातार लोगों को अलर्ट किया जा रहा है कि वह स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें अन्यथा तबियत खराब हो सकती है.

 IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट 

राजधानी रांची, लोहरदगा, गुमला इन जगहों पर खास तौर पर का ठंड का असर देखा जा रहा है जहां ठंडी बर्फीली हवाओं की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है.मौसम विभाग ने घर के बुजुर्ग और बच्चों को ठंड से बचाने की सलाह दी है.ताकि आपको अस्पताल के चक्कर न काटने पड़े क्योंकि पहले से ही अस्पताल में मरीज़ों की भीड़ लगी हुई है.

3 दिसंबर से झारखंड में अचानक से बढ़ जाएगी ठंड

मौसम विभाग की ओर से झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि 3 दिसंबर से झारखंड में अचानक से ठंड बढ़ जाएगी.जहां मौसम साफ होते ही सुबह और शाम के समय कोहरा और शीतलहरी का प्रकोप देखने को मिलेगा.स्थिति ऐसी हो जाएगी कि सूर्य की किरण देखने तक के लिए लोग तरस जाएंगे.

पिछले 24 घंटे में 4 डिग्री चढा झारखंड का पारा

वही 24 घंटे के दौरान झारखंड के तापमान की बात की जाये तो न्युनतम तापमान में 4 डिग्री की वृद्धि हुई है.वही अधिकतम तापमान में भी 1डिग्री की वृद्धि हुई है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तपमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है. 

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.