✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झामुमो ने दिया भाजपा को ऑफर! झारखंडी का बकाया पैसा वापस दीजिए,तब होगी अब राज्य में वापसी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:01:23 PM

रांची(RANCHI): झारखंड ने हेमंत सोरेन को बहुमत दिया है. इसके बाद अब सोशल मीडिया पर वार छिड़ गया है. एक ओर भाजपा सरकार से वादा पूरा करने को लेकर अभी से ही हमलावर हुई है तो अब झामुमो ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा को आड़े हाथ लिया है.साथ ही एक ऑफर दिया है कि राज्य की सत्ता में वापसी चाहते है तो पहले झारखंडी का एक लाख 36 हजार करोड़ वापस भेज दीजिए.

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने सोशल साइट पर एक पोस्ट कर भाजपा को निशाने पर लिया है. पोस्ट में पहले चुनाव में 75 सीट जीतने का दावा किया है. इसमें लिखा है कि अगर चुनाव बैलेट से हुआ होता तो इंडिया 75 सीट जीत जाती. इसके आगे लिखा है कि “झारखंड में भाजपा के 11 साल के तानाशाही शासन के ख़िलाफ़ झारखंडियों में काफ़ी आक्रोश है जिसका अंदाज़ा भाजपा नहीं लगा पा रही है। अगर उन्हें झारखंड में अब वापसी की सोचनी भी है तो जल्द से जल्द हम झारखंडियों का बकाया 1 लाख 36 हज़ार करोड़ वापस करे।“

इस पोस्ट के सामने आने के बाद भाजपा ने सवाल उठाया है. भाजपा ने हेमंत सोरेन को निशाने पर लेते हुए कहा कि राज्य की सत्ता जनता ने सौप दिया है. अब राजनीति करने से पहले अपने वादों को पूरा करें.पिछले बार के चुनाव में भी जो वादे किए थे उसे पूरा नहीं कर पाए है. अब फिर झूठे वादों को जनता के बीच चांदी के थाली में परोसने का काम किया है.       

 

Tags:jharkhand mukti morchajharkhandjharkhand newsjharkhand election resultjharkhand mukti morcha mlasjharkhand mukti morchjharkhand mukti morcha live newsjharkhand election 2024shibu soren jharkhand mukti morchajharkhand mukti morcha (organization)jharkhand electioncr kesavan on jharkhand mukti morcha partyjharkhand mukti morcha mlas organise smoochjharkhand news livejharkhand election result 2024jharkhand politicsjharkhand vidhan sabha chunav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.