☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोल सिंडिकेट के खिलाफ ईडी का एक्शन तेज, शुरू हुआ पूछताछ का सिलसिला, अब आगे क्या!

कोल सिंडिकेट के खिलाफ ईडी का एक्शन तेज, शुरू हुआ पूछताछ का सिलसिला, अब आगे क्या!

धनबाद(DHANBAD): कोयले के  अवैध उत्खनन,कोयल तस्करी ,टेंडर में गड़बड़ी  सहित कोयला घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय ने एक्शन  तेज कर दिया है.  21 नवंबर को छापेमारी के बाद अब नोटिस देकर बुलाने और पूछताछ का सिलसिला शुरू हो गया है.  प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई से कोयला के अवैध कारोबार से  जुड़े लोगों में खलबली है.  बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने 21 नवंबर को झारखंड सहित बंगाल के बीस से अधिक  ठिकानों पर छापेमारी की थी.  रेड में कई  कागजात बरामद किए गए थे.  ईडी  ने दावा किया था कि कुछ डायरी भी हाथ लगी  हैं, जिसमे  कई लेन देन का भी उल्लेख था.  ईडी ने  21 नवंबर को आउटसोर्सिंग कंपनी के मालिक एल बी सिंह  और उनके भाई  के यहां भी छापेमारी की थी. 

धनबाद के कई के ठिकाने पर की गई थी छापेमारी 
 
इसके अलावा हेमंत गुप्ता, दीपक पोद्दार, गणेश अग्रवाल, अनिल गोयल, अरविंद सिंह सहित अन्य  के ठिकानों पर भी छापेमारी हुई थी.  दुमका में अमर मंडल के आवास पर भी छापेमारी की गई थी.  छापेमारी दो दिनों तक चली थी.  जानकारी के अनुसार 21 नवंबर की  छापेमारी में कोयला सिंडिकेट से जुड़े कई कागजात  बरामद किए गए थे.  जमीन  की खरीद -बिक्री से भी संबंधित कागजात बरामद किए गए थे.  प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने सभी जगह से कागजात बरामद किए थे.  सूत्र दावा कर रहे हैं कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय कई लोगों से पूछताछ  कर चुका है.  सूत्रों का दावा है कि पूछताछ का सिलसिला जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, प्याज के छिलके की भांति मामले खुलते  जाएंगे।  

21 नवंबर को बहुत बड़े स्तर पर झारखंड और बंगाल में छापेमारी हुई थी

उल्लेखनीय है कि 21 नवंबर को बहुत बड़े स्तर पर झारखंड और बंगाल में छापेमारी हुई थी.  कोयले के गोरख धंधे में इतनी बड़ी छापेमारी इसके पहले कभी नहीं हुई थी. बता दे कि  ईडी की यह  पूरी कार्रवाई कोयला तस्करी और बीसीसीएल से जुड़े टेंडर घोटाले की जांच के तहत की गई थी.  एजेंसी को लंबे समय से जानकारी मिल रही थी कि कोयला परिवहन और आपूर्ति से जुड़े कुछ कारोबारी और ठेकेदार अवैध आय  को सही बताने के लिए फर्जी कंपनियों और कुछ संदिग्ध  बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे है.  सूत्रों के अनुसार ईडी ने धनबाद के एल बी सिंह को समन किया है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Published at: 25 Feb 2026 08:15 AM (IST)
Tags:DhanbadJharkhandED intensifies action against coal syndicateCoal indiaCoal syndicate

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.