☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में दूसरे दिन भी CBI की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में दूसरे दिन भी CBI की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज

रांची(RANCHI):सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) के रांची के ब्राम्बे स्थित कैंपस में सीबीआई की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही. विश्वविद्यालय से जुड़ी कई शिकायतों के मद्देनजर एजेंसी मामले की गहन जांच में जुटी है. जांच के चलते परिसर में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और माहौल काफी सतर्क नजर आ रहा है.

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में डेरा डाले हुए है. एक बड़े हॉल में अधिकारी बैठकर विभिन्न दस्तावेजों, फाइलों और आधिकारिक रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं. शिकायतों से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात विश्वविद्यालय प्रबंधन से मांगे गए हैं. साथ ही कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि तथ्यों का मिलान किया जा सके और आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सके.

बताया जाता है कि एक दिन पहले सीबीआई ने कैंपस में छापेमारी की थी. उस दौरान परिसर में प्रवेश पर नियंत्रण रखा गया और बाहरी लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी. जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई थी. इस कार्रवाई की पुष्टि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर कार्यालय द्वारा की गई है, हालांकि शिकायतों की प्रकृति या जांच के दायरे को लेकर आधिकारिक बयान विस्तृत रूप से सामने नहीं आया है. फिलहाल एजेंसी दस्तावेजों की जांच और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तय करेगी। कैंपस में चल रही इस जांच पर छात्र, शिक्षक और कर्मचारी सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

Published at: 25 Feb 2026 06:59 AM (IST)
Tags:CBI actionCBICentral University of JharkhandJharkhandranchidocumentssecond dayI actionnewsupdatenewsthenewspostnewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.