✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

6 सालों से देवर-भाभी में था अवैध संबंध, पति को लगी भनक तो उतार दिया मौत के घाट

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 15, 2026, 6:03:02 PM

गोड्डा (GODDA) : महागामा थाना क्षेत्र के मांगन पीपरा गांव में पान दुकानदार अमित मोदी की हत्या मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी और भाई सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गंडासा और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है.

बताया गया कि 27/28 जनवरी 2026 की रात अज्ञात अपराधियों ने 32 वर्षीय अमित मोदी की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी. मामले में महागामा थाना कांड संख्या 12/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. कांड की गंभीरता को देखते हुए गोड्डा के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया.

तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए टीम ने पूरे मामले का पर्दाफाश किया. जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश मृतक के भाई रोहित मोदी और पत्नी सोनी देवी ने मिलकर रची थी. दोनों के बीच पिछले 5-6 वर्षों से प्रेम संबंध था और वे अमित मोदी को रास्ते से हटाकर शादी करना चाहते थे.

पुलिस के अनुसार रोहित मोदी ने अपने गांव के दोस्त मो. शाइन आलम को एक लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी. मो. शाइन ने अपने पड़ोसी बिजेंद्र पासवान उर्फ बिदो को 25 हजार रुपये में वारदात में शामिल किया. योजना के तहत दोनों ने एक सप्ताह पहले गंडासा खरीदा और घटना की रात शराब पिलाने के बहाने अमित मोदी को घर से बुलाकर सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी.

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी मो. शाइन मृतक को उसकी पत्नी के सामने से ले गया था. वहीं, मृतक का मोबाइल फोन पत्नी ने अपने पास छिपा लिया था और बाद में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से गंगा स्नान के दौरान नदी में फेंक दिया.

गिरफ्तार आरोपियों में मो. शाइन आलम (25), बिजेंद्र पासवान उर्फ बिदो (35) और सोनी देवी (30) शामिल हैं. सभी मांगन पीपरा, थाना महागामा, जिला गोड्डा के निवासी हैं.

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का गंडासा, खून लगी मिट्टी, दो मोबाइल फोन और महुआ शराब से भरी एक प्लास्टिक बोतल जब्त की है. छापेमारी टीम में महागामा थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Tags:Goddagodda newsgodda news updatelatest updategodda murder newsgodda murdermurder newsBrother-in-law and sister-in-law had illicit relationshipillicit relationshipillicit relationship newslatest news updatenews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.