✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: झारखंड में पहली बार FEMA के तहत ED की बड़ी कार्रवाई, CA नरेश केजरीवाल के रांची समेत 15 ठिकानों पर छापेमारी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:26:43 AM

Ranchi : झारखंड में पहली बार ईडी की रांची यूनिट की एक टीम फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत कार्रवाई कर रही है. ईडी ने रांची में एक जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर छापा मारा है. ED ने यह छापा PMLA के बजाय फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत मारा. झारखंड में FEMA के तहत ED का यह पहला छापा है.

मंगलवार सुबह करीब 6 बजे रांची, मुंबई और सूरत में नरेश केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों के कुल 15 ठिकानों पर छापा मारा. ED ने रांची में चर्च कॉम्प्लेक्स में नरेश केजरीवाल के ऑफिस और घर को भी शामिल किया. ED ने नरेश केजरीवाल के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापों के आधार पर इस मामले में FEMA जांच शुरू की थी. ED की शुरुआती जांच में केजरीवाल के विदेश में इन्वेस्टमेंट के सबूत मिले थे.

विदेश में इन्वेस्टमेंट से जुड़े मामलों की जांच में नियमों के उल्लंघन का पता चला. ED की शुरुआती जांच में CA नरेश केजरीवाल के दुबई, अमेरिका और कई दूसरे देशों में इन्वेस्टमेंट के सबूत मिले थे. इसी के आधार पर ED ने FEMA के तहत इस CA और उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा मारा है.

Tags:ranchi breaking newsranchi newsED conducts major action: ED conducts major action under FEMA in Jharkhandraids 15 locations iCA Naresh Kejriwal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.