✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG UPDATE:धनबाद जेल में आधी रात के बाद हुई छापेमारी में प्रिंस खान के भाइयों के वार्ड से तीन मोबाइल फोन बरामद

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:39:26 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद मंडल कारा में सोमवार की देर रात की गई छापेमारी में तीन मोबाइल, एक ईयर फोन तथा एक चार्जर बरामद किए गए है. सोमवार की आधी रात को डीसी, एसएसपी सहित पुलिस की टीम धनबाद जेल के हर वार्ड को खंगाला.  कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान और गॉडविन खान के वार्ड से मोबाइल बरामद होने की बात बताई गई है. बताया जाता है कि डीसी, एसएसपी के नेतृत्व में गई टीम अल्प सूचना के बाद सीधे जेल में प्रवेश कर गई. इससे हो सकता है कि मोबाइल छुपाने का मौका नहीं मिला हो. अब तीनों मोबाइल में कितने सिम लगे हैं. जो सिम लगे हैं ,वह किसके नाम से निर्गत हैं. मोबाइल या व्हाट्सएप के जरिए किस-किस से बातचीत होती थी. मोबाइल बंदियों के वार्ड में कैसे पहुंचे, इन सभी बातों की विस्तृत जांच होगी. कुख्यात अमन सिंह की हत्या के बाद जेल में की गई जांच के बाद पहली बार जेल से मोबाइल बरामद हुए है. इस मामले में धनबाद थाने में एफआईआर कर जांच की कार्रवाई की जाएगी.  टीम ने जेल के कोने कोने-कोने में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsRaid in Dhanbad Jailधनबाद मंडल कारा में छापेमारीDhanbad policeCrime newsThree mobile phones recovered from Prince Khan's brothers' wardDhanbad Divisional Jail

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.