TNPDESK: इजरायल,अमेरिका और ईरान के बीच पिछले एक सप्ताह से युद्ध जारी है. इस युद्ध में दोनों ओर से ताबड़तोड़ मिसाईल वार किए जा रहे है. एक तरफ इसरायल,अमेरिका ईरान के शहरों पर बम बरसा रहे है. तो दूसरी तरफ ईरान अमेरिका के कई ठिकानों के साथ इसरायल पर हर दिन सैकड़ों हमले कर कर रहा है. लेकिन इस युद्ध की सबसे डरावनी और खौफनाक तस्वीर 160 बच्चों के जनाजे की सामने आई. जिसने दुनिया का रुख इस युद्ध युद्ध बदल दिया.
यह तस्वीर मार्मिक है जब एक साथ किसी शहर में 160 मासूम बच्चों का जनाजा निकला हो. इस जनाजे को देख कर सवाल यही उठा की इन बच्चों ने तो अभी ठीक से दुनिया भी नहीं देखी थी. फिर इनपर हमला क्यों. आखिर इनका कसूर क्या था. युद्ध में तो एक नियम रहता है लेकिन क्या अमेरिका उस नियम को तोड़ कर खुद धज्जियां उड़ा रहा है.
जेनोवा संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने भी इस नियम का उलँघन करने पर चिंता जताई है.ऐसे में यह तस्वीर ईरान से जब बाहर निकल कर सामने आई. इसमें कई देशों ने निंदा की है. और देश में रहने वाले लोगों ने भी इस युद्ध नियम को तोड़ने पर नाराजगी दिखाई है. खुद आमेरिका में इसके खिलाफ आवाज उठी है.
अब कुल मिला कर देखे तो पहले जहां अमेरिका को कई देश का समर्थन खुल कर मिल रहा था. ईरान में भी खामेनेई के मारे जाने के बाद खुशियां मना रहे थे. लेकिन जब बच्चियों के जनाजे की तस्वीर सामने आई. तो यहां ईरान में एक जुटता दिखी और अन्य बाहर के देश में भी अब लोग अमेरिका की इस कार्रवाई का आलोचना कर रहे है.
बता दे कि युद्ध की शुरुआत में ही अमेरिका इसरायल ने ईरान के मिनाब शहर में मौजूद एक गर्ल स्कूल पर बमबाजी की. जिसमें 160 मासूमों की जान चली गई. इस वार के बाद जब अमेरिका पर सवाल उठा तो उसे पाटने की कोशिश भी है. जिसमें लिखा की यह गलत टारगेट के वजह से हुआ है.
