✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. National

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो- कंटेनर की टक्कर में 11 की मौत, 4 घायल

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 18, 2026, 7:13:02 PM

टीनपी डेस्क (TNP DESK): महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार की शाम मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस घटना में एक टेम्पो और कंटेनर ट्रक की इतनी जोरदार टक्कर हुई जिसमे 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है. इस हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानिय लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस और राहत टीम को  दी. बता दें, दुर्घटना इतनी भयावह थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और कई लोग वाहन में फंस गए थे.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा हाईवे के व्यस्त हिस्से में हुआ है  जहां तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. जिसके बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है.

बता दें, प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. इस घटना के बाद कुछ समय तक मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा. फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है और मृतकों के परिजनों का रो रो कर पूरा हाल है.

Tags:Mumbai-Ahmedabad Highway AccidentPalghar Road AccidentMaharashtra Accident NewsTempo Container CollisionMumbai Highway CrashPalghar Latest NewsRoad Accident TodayMaharashtra Highway AccidentFatal Road CrashBreaking Accident News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.